नीरज चोपड़ा को कितने पैसे मिले : सीएम योगी ने किया सम्‍मान, दिए इतने करोड

लखनऊ। टोक्‍यो ओलंपिक 2021 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाडि़यों पर पैसों की बारिश हो रही है। इसी कड़ी में आज उत्‍तर प्रदेश में भी पदक विजेताओं का सम्‍मान किया गया। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोल्‍ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा के साथ उन सभी खिलाडि़यों का सम्‍मान किया जिन्‍होंने ओलंपिक में पदक जीते हैं। आइए जानते हैं अब तक नीरज चोपड़ा को कितने पैसे मिले हैं। वहीं इसके साथ ही अन्‍य खिलाडि़यों को क्‍या-क्‍या मिला।

नीरज चोपड़ा को कितने पैसे मिले

ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने के बाद पूरा देश नीरज चोपड़ा की इस शानदार उप‍लब्धि से गदगद है। नीरज चोपड़ा को देश के हर कोने से सम्‍मान और पुरस्‍कार राशि दी जा रही है। उत्‍तर प्रदेश में भी गुरूवार को नीरज चोपड़ा का सम्‍मान किया गया और उन्‍हें 2 करोड़ की नगद धनराशि के पुरस्‍कार से भी नवाजा गया।

Neeraj Chopra Biography in Hindi | नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय

नीरज चोपड़ा को कितने पैसे मिले

  1. हरियाणा – 6 करोड़
  2. पंजाब – 2 करोड़
  3. मणिपुर      – 1 करोड़
  4. उत्‍तर प्रदेश – 2 करोड़
  5. बीसीसीआई – 1 करोड़
  6. चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स – 1 करोड़
  7. बायजूस – 2 करोड़
  8. रेलवे – 3 करोड़

जानकारी के मुताबिक, नीरज चोपड़ा को अब तक 18 करोड़ रुपए से अधिक नगद धनराशि पुरस्‍कार के रूप में अलग-अलग राज्‍यों और संस्‍थाओं की ओर से दी गई है। इसके साथ ही उन्‍हें एक महिन्‍द्रा एक्‍सयूवी 700 कार और इंडिगो में एक साल तक मुफ्त हवाई यात्रा का सम्‍मान भी दिया गया है।

नीरज चोपड़ा पर पैसों की बारिश

इन खिलाड़ियों का भी हुआ सम्‍मान

नीरज चोपड़ा के साथ आज रजत पदक विजेता महिला वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू, पहलवान रवि कुमार दहिया और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, पहलवान बजरंग पुनिया, महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम को भी उत्‍तर प्रदेश में सम्मानित किया गया।

उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने नीरज चोपड़ा को 2 करोड़, रवि दहिया को 1.5 करोड़, पीवी सिंधु को एक करोड़, लवलीना बोरगोहेन को एक करोड़, बजरंग पुनिया को एक करोड़ और पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।

वहीं दीपक पुनिया को 50 लाख और महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। सरकार ने यूपी के भी 10 खिलाड़ियों को 25-25 लाख की पुरस्कार राशि दी है। बता दें कि यूपी के इन 10 खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में हिस्सा लिया था।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े