Sambit Patra Biography in Hindi | संबित पात्रा का जीवन परिचय

डॉ. संबित पात्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता हैं। वह साल 2011 से इस पद पर हैं। बता दें कि संबित पात्रा बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वह अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने ओडिशा की पुरी सीट से नामांकन दाखिल किया था। आइए आज जानते हैं डॉ. संबित पात्रा का जीवन परिचय (Dr. Sambit Patra Biography in Hindi)…

Sambit Patra Biography in Hindi

 

Sambit Patra Biography in Hindi – संबित पात्रा का जीवन परिचय

पूरा नामडॉ. संबित पात्रा
जन्‍म13 दिसंबर 1974
आयु46 वर्ष
जन्‍मस्‍थानधनबाद, झारखंड
पिता का नामरविंद्रनाथ पात्रा
मां का नामज्ञात नहीं
पत्‍नीअविवाहित
पेशाराजनीति, डॉक्‍टर
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
शैक्षिक योग्‍यताएमबीबीएस (1997),
एमएस इन जनरल सर्जरी (2002),
यूपीएससी क्‍वॉलिफाइड (2003)
धर्महिंदू
नेटवर्थकरीब 72 लाख रुपए

Sambit Patra Birthday and Mother-Father in Hindi – संबित पात्रा का जन्‍म व माता-पिता

13 दिसंबर 1974 के दिन संबित पात्रा का जन्‍म झारखंड के धनबाद जिले में एक ओडि़या परिवार में हुआ था। संबित पात्रा के पिता का नाम रविंद्रनाथ पात्रा है। उनके पिता बोकारो स्‍टील प्‍लांट में काम करते थे।

Sambit Patra Married Life in Hindi – शादी और बच्‍चे

संबित पात्रा अविवाहित हैं। दरअसल उन्‍होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए अपने शपथ पत्र में पत्‍नी की जगह पर NIL लिखा था। साल 2020 में एक खबर वायरल हुई थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि संबित पात्रा की बेटी ने मुस्लिम युवक के साथ शादी की है। इसके बाद यह खबर फेक निकली थी, क्‍योंकि संबित पात्रा की कोई बेटी या बेटा है ही नहीं।

Sambit Patra Education – शिक्षा

संबित पात्रा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बोकारो के चिन्‍मय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद यहीं से उन्‍होंने इं‍टर‍मीडियट किया। इसके बाद संबित पात्रा ने साल 1997 में ओडिशा के वीएसएस मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। फिर संबित पात्रा ने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज से जनरल सर्जरी में परास्‍नातक किया। इसके बाद भी संबित यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने साल 2003 में उत्‍तर प्रदेश सिविल सर्विसेस का कंबाइंड मेडिकल सर्विसेस एक्‍जाम भी पास किया।

लालकृष्‍ण आडवाणी का जीवन परिचय | Lalkrishna Adwani Biography in Hindi

Sambit Patra Career in Hindi- संबित पात्रा का करियर

मेडिकल ऑफीसर बन की डॉक्‍टरी की शुरूआत

संबित पात्रा ने यूपीएससी एग्‍जाम क्‍वालीफाई करने के बाद दिल्‍ली के मलकागंज में स्थित राव हॉस्पिटल में बतौर मेडिकल ऑफीसर अपने डॉक्‍टरी करियर की शुरुआत की थी। कुछ समय तक संबित ने डॉक्‍टरी और राजनीति एक साथ की। लेकिन बाद में उन्‍होंने अपने मेडिकल करियर से इस्‍तीफा दे दिया और पूरी तरह से राजनीति में उतर पड़े।

साल 2010 में की राजनीति की शुरूआत

संबित पात्रा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत साल 2010 में की थी। उन्‍होंने साल 2010 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ली थी। इसके बाद उन्‍हें बीजेपी ने दिल्‍ली का प्रवक्‍ता बनाया था। इसके बाद संबित साल 2012 में कश्‍मीरी गेट से नगरपालिका का चुनाव हार गए थे। इसी दौरान उन्‍होंने अपने मेडिकल करियर से इस्‍तीफा भी दिया था।

साल 2011 में बने राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता

संबित पात्रा को बीजेपी ने साल 2011 में राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता नियुक्‍त किया था। इसके बाद से वह अभी तक इस पद पर हैं। साल 2019 में संबित पात्रा ने ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा, हालांकि इसमें वह हार गए थे।

FAQ’s

Q : संबित पात्रा का जन्‍म कब हुआ था?
Ans : 
13 दिसंबर 1974 के दिन संबित पात्रा का जन्‍म झारखंड के धनबाद जिले में एक ओडि़या परिवार में हुआ था।

Q : संबित पात्रा के माता-पिता का नाम क्‍या है?
Ans : 
संबित पात्रा के पिता का नाम रविंद्रनाथ पात्रा है। उनके पिता बोकारो स्‍टील प्‍लांट में काम करते थे। वहीं उनकी माता के विषय में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Q : क्‍या संबित पात्रा शादीशुदा हैं?
Ans : 
नहीं, संबित पात्रा की शादी नहीं हुई है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए अपने शपथ पत्र में स्‍पाउस की जगह पर NIL लिखा था।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े