रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का बुधवार रात को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। जानकारी के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। आइए जानते हैं अरविंद त्रिवेदी का जीवन परिचय (Arvind Trivedi Biography in Hindi)
Table of Contents
अरविंद त्रिवेदी का जीवन परिचय – (Arvind Trivedi Biography in Hindi)
पूरा नाम | अरविंद त्रिवेदी |
जन्म | 8 नवंबर 1938 |
आयु | 82 वर्ष |
जन्मस्थान | इंदौर, मध्य प्रदेश |
पिता का नाम | जेठालाल त्रिवेदी |
भाई का नाम | उपेंद्र त्रिवेदी |
पत्नी का नाम | नलिनी त्रिवेदी |
बच्चे | 3 बेटियां |
धर्म | हिंदू |
जाति | ब्राह्मण |
अरविंद त्रिवेदी का जन्म और माता-पिता और भाई – Arvind Trivedi Birthdate, Mother-Father and Brother
8 नवंबर 1938 के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर में अरविंद त्रिवेदी का जन्म हुआ था। अरविंद त्रिवेदी के पिता का नाम (Arvind Trivedi Fatehr Name) जेठालाल त्रिवेदी है। (Arvind Trivedi Mother Name) वहीं अरविंद त्रिवेदी के भाई (Arvind Trivedi Brother Name) उपेद्र त्रिवेदी भी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा रहे हैं।
Mahant Narendra Giri Biography in Hindi
अरविंद त्रिवेदी की पत्नी और बच्चे – Arvind Trivedi Wife And Children’s
नलिनी त्रिवेदी से 4 जून 1966 के दिन अरविंद त्रिवेदी का विवाह (Arvind Trivedi Wife Name) हुआ था। अरविंद त्रिवेदी और नलिनी त्रिवेदी की 3 बेटियां हैं।
शिक्षा – Education
अरविंद त्रिवेदी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई इंदौर में ही की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के भवंस कालेज से इंटरमीडियट की परीक्षा पास की। अरविंद त्रिवेदी का मन शुरूआत से ही रामलीला में लगा करता था। इस कारण वह शाम के समय में रामलीला देखने जरूर जाया करते थे।
एक्टिंग करियर – Arvind Trivedi Acting Career
अरविंद त्रिवेदी ने हिंदी और गुजराती सिनेमा की करीब 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच से की थी। गुजराती सिनेमा में उन्होंने कई सालों तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
साल 1986 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल रामायण से अरविंद त्रिवेदी को सबसे ज्यादा पहचान मिली। इस सीरियल के कारण उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा।
राजनैतिक करियर – Arvind Trivedi Political Career
अरविंद त्रिवेदी ने एक्टिंग के साथ राजनीति में भी अपने हाथ आजमाए। साल 1991 में वह गुजरात के साबरकांठा जिले से सांसद चुने गए। वह साल 1996 तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से साबरकांठा जिले के सांसद रहे।
अरविंद त्रिवेदी का निधन – Arvind Trivedi Death News
बुधवार देर रात अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वह 82 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।