उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड (UPSSSC PET 2021 Admit Card) के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2021 Admit Card
बता दें कि UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2021) 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा में कुल 20,73,540 उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से ही उत्तर प्रदेश की ग्रुप डी की सभी भर्तियां की जाएंगी।
India Post GDS Recruitment 2021
UPSSSC PET 2021 परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसमें अभ्यर्थियों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं प्रत्येक प्रश्न के सही जवाब पर अभ्यर्थी को 1 नंबर मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए ¼ नंबर काटा जाएगा। आइए जानते हैं कि UPSSSC PET 2021 में अभ्यर्थियों से किस तरह के सवाल किए जाएंगे।
UPSSSC PET 2021 Syllabus
- भारतीय इतिहास – 5 नंबर
- भूगोल – 5 नंबर
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन – 5 नंबर
- सामान्य हिंदी – 5 अंक
- सामान्य अंग्रेजी – 5 अंक
- भारतीय अर्थव्यवस्था – 5 नंबर
- भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन – 5 नंबर
- सामान्य विज्ञान – 5 नंबर
- प्रारंभिक अंकगणित – 5 नंबर
- सामान्य जागरुकता – 5 नंबर
- सामायिकी – 5 नंबर
- तर्क एवं तर्कशक्ति – 5 नंबर
- अपठित हिंदी गद्यांश (विश्लेषण और विवेचन) – 10 नंबर
- ग्राफ (व्याख्या और विश्लेषण) – 10 नंबर
- तालिका (व्याख्या और विश्लेषण) – 10 नंबर
UPSSSC PET 2021 EXAM उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों के पास एडमिट कार्ड का होना बेहद आवश्यक है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ के होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिए लिंक दिया गया है। यहां अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2021 Admit Card डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें