(IPL 2022 Lucknow Team, Lucknow IPL Team, आईपीएल 2022 लखनऊ टीम, IPL 2022, आईपीएल 2022, Owner, Players List, Captain, Jersey, Logo, लखनऊ सुपर जायंट्स, Lucknow Super Giants)
आईपीएल 2022 में रोमांच अब और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। दरअसल आईपीएल 2022 में अब दस टीमें हिस्सा लेंगी। बता दें कि अब तक आईपीएल में आठ टीमें खेलती आई हैं। जो दो नई टीम आईपीएल 2022 में जुड़ने वाली हैं उनमें एक लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और दूसरी अहमदाबाद की टीम है। आज हम आपको आईपीएल 2022 लखनऊ की टीम (IPL 2022 Lucknow Team) के बारे में कुछ अहम जानकारियां दे रहे हैं।

Table of Contents
IPL 2022 Lucknow Team – आईपीएल 2022 लखनऊ की टीम
IPL Lucknow Team Owner | आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (RPSG) |
Team Name | लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) |
Lucknow Team Captian | केएल राहुल |
Lucknow Team Players list | केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टॉयनिस, रवि बिश्नोई, टीम के अन्य खिलाडि़यों का चयन 12 और 13 फरवरी को नीलामी में होगा। |
IPL 2022 Lucknow Team Owner : आईपीएल लखनऊ टीम के मालिक
आईपीएल 2022 में नई शामिल होने वाली लखनऊ की टीम के मालिक (IPL 2022 Lucknow Team Owner) संजीव गोयनका हैं। बता दें कि संजीव गोयनका की कंपनी आरपीएसजी ने (lucknow ipl team owner) आईपीएल लखनऊ की टीम को नीलामी में 7090 करोड़ (lucknow ipl team price) की सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदा था। अब तक के आईपीएल इतिहास में लखनऊ की टीम सबसे महंगी टीम होने वाली है। वहीं इससे पहले साल 2016 और 2017 के आईपीएल में शामिल राइजिंग पुणे सुपरजायंट के मालिक भी संजीव गोयनका की कंपनी ही थी।
राहुल द्रविड़ का जीवन परिचय | Rahul Dravid Biography in Hindi
आईपीएल 2022 लखनऊ टीम कप्तान
आईपीएल 2022 में लखनऊ की टीम का कप्तान कौन होगा? इस सवाल का जवाब अब मिल चुका है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को लखनऊ टीम का कप्तान (Lucknow IPL Team Captain) घोषित कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ टीम के साथ मार्कस स्टॉयनिस और रवि बिश्नोई के भी जुड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है।
Lucknow Super Giants IPL Team 2022 Players List Hindi
Player Name | Sold Prize |
केएल राहुल (कप्तान) | 17 करोड़ |
मार्कस स्टॉयनिस | 9.2 करोड़ |
रवि बिश्नोई | 4 करोड़ |
क्विंटन डी कॉक | 6.75 करोड़ |
मनीष पांडे | 4.60 करोड़ |
जेसन होल्डर | 8.75 करोड़ |
दीपक हुड्डा | 5.75 करोड़ |
क्रुणाल पंड्या | 8.25 करोड़ |
मार्क वुड | 7.5 करोड़ |
आवेश खान | 10 करोड़ |
कृष्णप्पा गौतम | 90 लाख |
दुष्मंता चमीरा | 2 करोड़ |
शहबाज़ नदीम | 50 लाख |
अंकित सिंह राजपूत | 50 लाख |
मनन वोहरा | 20 लाख |
मोहसिन खान | 20 लाख |
आयुष बदोनी | 20 लाख |
काइल मेयर्स | 50 लाख |
कर्ण शर्मा | 20 लाख |
इविन लुईस | 2 करोड़ |
मयंक यादव | 20 लाख |
आईपीएल 2022 के लिए नीलामी की प्रक्रिया आज 12 फरवरी से शुरू हो गई। नीलामी के पहले दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डि कॉक को 6.75 करोड़, मनीष पांडे को 4.60 करोड़, जेसन होल्डर 8.75 करोड़, दीपक हुड्डा 5.75 करोड़, क्रुणाल पांड्या को 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा। नीलामी की प्रक्रिया 12 और 13 फरवरी को चलेगी।
इससे पहले लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजियों को अपनी-अपनी टीम के साथ 3-3 खिलाडि़यों को जोड़ने की छूट थी। बता दें कि लखनऊ और अहमदाबाद ने अपनी-अपनी टीम के 3-3 खिलाडि़यों (IPL 2022 Team Players List) का ऐलान कर दिया है।
लखनऊ की टीम (IPL 2022 Lucknow Team) ने अपने साथ केएल राहुल को बतौर कप्तान चुन लिया है। लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही लखनऊ की टीम ने मार्कस स्टॉयनिस को 9.2 करोड़ और रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है।
वहीं अहमदाबाद की टीम ने हार्दिक पांड्या को कप्तान चुना है। अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ में टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही अहमदाबाद आईपीएल टीम (Ahmedabad IPL Team 2022 Players List) ने राशिद खान को 15 करोड़ और शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।
इसके साथ ही लखनऊ की टीम (IPL 2022 Lucknow Team) ने अपने पर्स से 30.2 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। अब नीलामी में अन्य खिलाडि़यों को टीम से जोड़ने के लिए लखनऊ के पास 59.8 करोड़ रुपए बचे हैं। वहीं अहमदाबाद की टीम ने 38 करोड़ रुपए खर्च किए हैं और उनके पास नीलामी के लिए पर्स में 52 करोड़ रुपए शेष बचे हैं। बता दें कि कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में खिलाडि़यों को जोड़ने के लिए 90 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च नहीं कर सकती है।
आईपीएल लखनऊ टीम का नाम
लखनऊ की आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नाम घोषित कर दिया है। आईपीएल 2022 की लखनऊ टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स रखा गया है। बता दें कि यह नाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स से मिलता-जुलता ही है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ऑफिशियल लोगो
आईपीएल 2022 में नई शामिल हुई लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने अपना ऑफिशियल लोगो जारी कर दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का लोगो पौराणिक कथाओं पर आधारित है।

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की जर्सी
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने अपनी ऑफिशियल जर्सी जारी कर दी है। टीम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जर्सी को जारी करते हुए लिखा गया कि अब अपनी बारी है।
FAQ’s
Q : आईपीएल में लखनऊ की टीम का कप्तान कौन होगा?
Ans : केएल राहुल
Q : आईपीएल लखनऊ की टीम ने किन तीन प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ा है?
Ans : केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टॉयनिस और रवि बिश्नोई
Q : लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को कितने करोड़ में खरीदा है?
Ans : 17 करोड़ रुपए