दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह भारतीय सेलिब्रिटीज में सबसे चर्चित और आकर्षक अभिनेत्री मानी जाती हैं। इसके साथ ही वह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं, लेकिन मॉडलिंग और एक्टिंग के लिए उन्होंने खेल में अपना करियर नहीं बनाया। दुनियाभर में दीपिका पादुकोण के करोड़ों फैंस हैं। दीपिका ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। बता दें कि दीपिका को तीन बार फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। उनकी लगभग हर फिल्म हिट रही है। आइये आज जानते हैं दीपिका पादुकोण का जीवन परिचय (Deepika Padukone Biography in Hindi)…

Table of Contents
दीपिका पादुकोण की जीवनी – Deepika Padukone Biography in Hindi
पूरा नाम | दीपिका पादुकोण |
जन्म | 5 जनवरी 1986 |
आयु | 35 साल |
जन्म स्थान | कोपेनहेगन, डेनमार्क |
गृह स्थान | बैंगलोर, कर्नाटक |
निवास | मुंबई, महाराष्ट्र |
पिता का नाम | प्रकाश पादुकोण |
माता का नाम | उजाला पादुकोण |
पति का नाम | रणवीर सिंह |
पेशा | मॉडल, फिल्म एक्ट्रेस |
धर्म | हिंदू |
नेटवर्थ | करीब 118 करोड रुपए |
दीपिका पादुकोण का जन्म व माता-पिता
5 जनवरी 1986 के दिन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का जन्म डेनमार्क के कोपनहेगन सिटी में हुआ था। अभी उनकी उम्र 35 वर्ष है। दीपिका पादुकोण के पिता का नाम (Deepika Padukone Father Name) प्रकाश पादुकोण है, जो एक जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। दीपिका की मां का नाम (Deepika Padukone Mother Name) उजाला पादुकोण है। दीपिका पादुकोण की एक छोटी बहन भी है जिनका नाम (Deepika Padukone Sister Name) अनीशा पादुकोण है। दीपिका मुंबई में रहती हैं।
दीपिका पादुकोण का गृह नगर, मातृभाषा व निवास स्थान
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने कदम जमाये हैं। दीपिका पादुकोण का पालन पोषण कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ है और उनकी मातृभाषा कोंकणी है। दीपिका अपने काम की वजह से मुंबई में रहती हैं।
दीपिका पादुकोण का वैवाहिक जीवन
14 नवंबर 2018 में दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से हुई थी। बता दें कि शादी से पहले इन दोनों का अफेयर अक्सर मीडिया के लिए सुखियां बनता था। ये दोनों काफी लंबे समय तक अफेयर में रहे फिर इन्होंने शादी कर ली। कई बार दीपिका की प्रेगनेंसी को लेकर भी मीडिया रिपोर्ट्स में अफवाहें फैलाई गईं।
शिक्षा
उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरू के सोफिया हाईस्कूल से पूरी की। इसके बाद दीपिका ने माउंट कार्मेल कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीपिका ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र से बीए करने के लिए एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने की चाह के चलते दीपिका ने इसे छोड़ दिया।
अनन्या पांडे का जीवन परिचय | Ananya Pandey Biography in Hindi
दीपिका पादुकोण का करियर
दीपिका पादुकोण का जीवन परिचय (Deepika Padukone Biography in Hindi) उनके फिल्मी करियर की बात किए बिना अधूरा ही रहेगा। आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण का फिल्मी करियर…
मॉडलिंग से शुरू किया करियर
आज के जमाने की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीपिका कई फेमस भारतीय ब्रांड्स जैसे डाबर, क्लोज अप, लिरिल, लिम्का आदि के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। दीपिका के पास कई जगहों से कई प्रस्ताव आए, जिसमें भारत के ’ज्वेल्स ऑफ इंडिया’ ब्रांड का नाम भी शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिली पहचान
दीपिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ’मेवलिंग’ के लिए भी काम किया। 2006 में उन्हें ’किंगफिशर’ द्वारा बेस्ट मॉडल का अवार्ड भी मिला और ’किंगफिशर’ स्विमसूट कैलेंडर के लिए भी चुना गया। दीपिका को किंगफिशर एयरलाइंस का ब्रांड एंबेसडर चुना गया।
एक्टिंग में रखा कदम
इसके बाद दीपिका पादुकोण ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा, जिसमें सबसे पहले उन्होंने साल 2006 में हिमेश रेशमिया के म्यूजिक एल्बम ’आप का सुरूर’ में अभिनय किया। इसमें वह ‘नाम है तेरा-तेरा’ गाने में नजर आई थीं। इसके बाद साल 2006 में ही उन्हें अपनी पहली साउथ इंडस्ट्री की फिल्म मिली। दीपिका ने अभिनेता उपेंद्र के साथ कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से फिल्मों में डेब्यू किया।
फिर मिली बॉलीवुड फिल्म
इसके बाद दीपिका के बॉलीवुड करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम से हुई। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में थे। ओम शांति ओम का निर्देशन फराह खान ने किया था। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी।
अक्षय और जॉन के साथ आईं नजर
ओम शांति ओम की कामयाबी के बाद दीपिका पादुकोण के पास फिल्मों की कमी कभी नहीं हुई। दीपिका ने साल 2010 में रणबीर कपूर के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ और अक्षय कुमार के साथ निखिल आडवाणी की फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ में काम किया। साल 2011 में दीपिका ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ ‘देसी बॉयज’ में काम किया।
दीपिका ने दीं एक के बाद एक हिट फिल्में
साल 2013 में दीपिका ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘रामलीला’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में नजर आईं। इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब नाम कमाया। फिर दीपिका ने साल 2015 में ‘बाजीराव मस्तानी’ और ’तमाशा’ जैसी फिल्में कीं।
दीपिका पादुकोण का ‘पद्मावत’ को लेकर विवाद
साल 2017 में उन्होंने फिल्म ‘पद्मावत’ में काम किया। इस फिल्म की वजह से वह विवाद में भी घिरीं। काफी विवादों के बाद ‘पद्मावत’ को साल 2018 में रिलीज किया गया। दीपिका और रणवीर के बेहतरीन काम की वजह से इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद दीपिका ने ‘छपाक’ में भी अभिनय किया। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी पर आधारित थी।
दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान पर विवाद
दीपिका पादुकोण की साल 2023 में आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल पठान फिल्म के एक गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसपर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। फिल्म में उन सीन को हटाने की मांग हो रही है।
दीपिका पादुकोण के अचीवमेंट्स और अवार्ड्स
फिल्म फेयर अवार्ड्स
2008, बेस्ट फीमेल डेब्यू, फिल्म- ओम शांति ओम
2014, बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्म- गोलियों की रासलीला रामलीला
2016, बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्म- पिकू
आइफा अवार्डस
2014, जोड़ी ऑफ द इयर, फिल्म- ये जवानी है दीवानी
साल 2014, बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्म- चेन्नई एक्सप्रेस
2014, इंटरटेनर ऑफ द इयर
2015, वूमेन ऑफ द इयर
2016, बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्म- पिकू
इसके साथ ही दीपिका को फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स भी मिल चुका है और लाइफ ओके स्क्रीन हीरो अवार्ड से भी दीपिका पादुकोण नवाजी जा चुकी हैं।
FAQ’s
Q : दीपिका पादुकोण ने किस फिल्म से डेब्यू किया?
Ans : ओम शांति ओम
Q : दीपिका पादुकोण का जन्म कब हुआ?
Ans : 5 जनवरी 1986
Q : दीपिका पादुकोण के पिता का नाम क्या है?
Ans : प्रकाश पादुकोण