ग्वालियर जैसे छोटे से शहर से आने वाले कार्तिक आर्यन का सफर मुंबई में काफी संघर्षपूर्ण रहा। उनकी न कोई जान पहचान रही न ही कोई सपोर्ट, फिर भी कार्तिक आर्यन ने स्टार किड्स के बीच में अपनी अलग जगह बनाई। कार्तिक आर्यन कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कार्तिक आर्यन के स्ट्रगल की वजह से आज वह हर तरह के रोल आसानी से कर लेते हैं। आइए जानते हैं कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय (Kartik Aaryan Biography in Hindi)
Table of Contents
Kartik Aaryan Biography in Hindi – कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय
पूरा नाम | कार्तिक तिवारी (बाद में आर्यन) |
जन्म | 22 नवंबर 1990 |
आयु | 33 वर्ष |
जन्मस्थान | ग्वालियर, मध्य प्रदेश |
पिता का नाम | मनीष तिवारी |
मां का नाम | माला तिवारी |
वैवाहिक जीवन | अविवाहित |
पेशा | एक्टिंग, मॉडलिंग |
डेब्यू फिल्म | प्यार का पंचनामा |
धर्म | हिंदू |
जाति | ब्राह्मण |
शैक्षिक योग्यता | इंजीनियरिंग डिग्री |
नेटवर्थ | 36 करोड़ रुपए |
Kartik Aaryan Birthday and Mother- Father in Hindi – कार्तिक आर्यन का जन्म व माता-पिता
22 नवंबर 1990 के दिन कार्तिक आर्यन का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। कार्तिक आर्यन के पिता का नाम मनीष तिवारी है। वह बच्चों के डॉक्टर हैं। वहीं कार्तिक आर्यन की मां का नाम माला तिवारी है। वह एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। कार्तिक आर्यन की बहन का नाम कृतिका (किट्टू) है। कार्तिक के घर में उन्हें छोड़ कर सभी डॉक्टर हैं।
Vir Das Biography in Hindi, Controversey | वीर दास का जीवन परिचय, विवाद
Kartik Aaryan Education in Hindi – शिक्षा
कार्तिक की शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर में हुई। कार्तिक बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखते थे। इस वजह से कार्तिक मुंबई आ गए। कार्तिक ने नवी मुंबई के डी वाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से डिग्री हासिल की। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ ही उन्होंने क्रेटिंग चरकट्टस इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया।
फिल्मी करियर की शुरुआत
कार्तिक के मम्मी पापा डॉक्टर थे और अपनी ही तरह वह अपने बेटे को भी डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन कार्तिक फिल्मो में काम करना चाहते थे।
कार्तिक ने कई ऑडिशन दिए लेकिन वह असफल होते रहे। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की क्लास की। कार्तिक ने छोटे मोटे विज्ञापन करना शुरू किया। इसके साथ उन्होंने मॉडलिंग भी की।
पहली फ़िल्म के लिए आई कॉल
शुरुआत में कार्तिक को काफी रिजेक्शनस मिले। कार्त्तिक जब थर्डियर में थे तब उन्होंने फेसबुक पर प्यार का पंचनामा का ऐड देखा। कार्तिक उसके ऑडिशन के लिए गए। इस फिल्म के लिए कार्तिक ने 6 महीने ऑडिशन दिया जिसके बाद कार्तिक को रिजेक्ट कर दिया गया। लेकिन कुछ दिन बाद कार्तिक के पास वापस से फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर का कॉल आया जिसके बाद कार्तिक को यह फिल्म मिली। यह फिल्म हिट रही। इस फिल्म में कार्तिक ने 5 मिनट तक अपना डायलॉग बिना रुके बोला था।
Kartik Aaryan Movies in Hindi – कार्तिक आर्यन की फिल्में
प्यार का पचनामा 2011
आकाशवाणी 2013
कांची 2014
प्यार का पंचनामा 2 2015
गेस्ट इन लंदन 2017
सोनू के टीटू की स्वीटी 2018
सिलवट 2018
लुका छुपी 2019
पति पत्नी और वो 2019
लव आज कल 2 2020
धमाका 2021
कार्तिक आर्यन के अफेयर
शुरआत में कार्तिक के साथ फातिमा सना का नाम आया। जब कार्तिक ने प्यार का पंचनामा 2 किया तो इसके बाद नुसरत भरूचा को कई बार कार्तिक के साथ देखा गया और इनके अफेयर्स की खबरें भी आई।
सुपर मॉडल डिंपल शर्मा का नाम भी कार्तिक के साथ बहुत बार जुड़ा। इसके बाद कार्तिक और अनन्या का नाम जुड़ा। खबर आई थी कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे है। अनन्या के बाद कार्तिक का नाम सारा अली खान के साथ जुड़ा। एक शो में सारा ने बताया कि कार्तिक उनके क्रश हैं।
कार्तिक आर्यन से जुड़े विवाद
- दोस्ताना 2 के शूटिंग के दौरान करण जोहर ने कार्तिक आर्यन को उनके अनप्रोफेशनल रवियै की वजह से बाहर निकाला था
- कार्तिक आर्यन अपने अफेयर्स की वजह से भी हमेशा विवादों में रहे हैं।
Kartik Aaryan New Movies in Hindi – कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में
धमाका
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक न्यूज एंकर का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 19 नवंबर को रिलीज हुई।
भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन जल्द ही भूल भुलैया 2 मे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी है।
किरिक पार्टी रिमेक
इस फिल्म में कार्तिक के साथ जैकलीन हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी स्टार्ट नही हुई। लेकिन जल्द ही फिल्म की शूटिंग स्टार्ट होने वाली है।
FAQ’s
Q : कार्तिक आर्यन का जन्म कब हुआ?
Ans : कार्तिक का जन्म 22 नवंबर 1990 में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ।
Q: कार्तिक आर्यन की उम्र क्या है?
Ans : कार्तिक आर्यन की उम्र 33 वर्ष है।
Q : कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म कौन सी है?
Ans : कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म प्यार का पंचनामा है जो कि 2011 में आई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने 6 महीने ऑडिशन दिया।
Q : कार्तिक आर्यन आने वाली फिल्म कौन सी है?
Ans : कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म धमाका, भूल भुलैया 2 आदि है।