उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार एक बड़े बदलाव की तैयारी में लगी हुई है। दरअसल देश की राजधानी दिल्ली के आस-पास के क्षेत्र को मिलाकर बने एनसीआर (NCR) की तर्ज पर अब यूपी की राजधानी लखनऊ के आस-पास के क्षेत्र को मिलाकर एससीआर (SCR Lucknow) का गठन किया जाएगा।

Table of Contents
क्या है एससीआर – What is SCR Lucknow in Hindi
एससीआर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आस-पास के जिलों को मिलाकर बनाया गया एक क्षेत्र होगा। इसे राज्य राजधानी क्षेत्र के नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो सप्ताह के अंदर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
एससीआर का फुलफॉर्म – SCR Full Form And Meaning in Hindi
जैसे एनसीआर को (NCR Full Form in Hindi) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) के नाम से जाना जाता है, ठीक उसी तरह एससीआर का फुलफॉर्म (SCR Full Form in Hindi) और हिंदी में मतलब या अर्थ (SCR Meaning in Hindi) राज्य राजधानी क्षेत्र है। इसका अंग्रेजी में फुलफॉर्म और अर्थ या मतलब State Capital Region है।
NCR Delhi Full Form | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) |
SCR Lucknow Full Form | राज्य राजधानी क्षेत्र (State Capital Region) |
क्यों होगा एससीआर का गठन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, राजधानी के रूप में लखनऊ की क्षमताओं को विस्तार देने के लिए एससीआर का गठन करना बेहद आवश्यक है। सीएम ने बताया कि लखनऊ अब एक मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। कई शहरों से लोग यहां आकर रहना चाहते हैं, अपना घर बनाना चाहते हैं। इस कारण आस-पास के शहरों पर जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है। इस कारण एससीआर का गठन काफी उपयोगी साबित होगा।
एससीआर में शामिल होंगे ये जिले – SCR Cities
एससीआर में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आस-पास के जिलों को जोड़ा जाएगा। इन जिलों में सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर देहात व कानपुर नगर को शामिल किया जा सकता है।
इसको लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को अगले 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं।
FAQ’s
एससीआर क्या है?
एससीआर का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आस-पास के शहरों को जोड़कर बनाया जाएगा।
एससीआर में कौन-कौन से जिले शामिल होंगे?
एससीआर में यूपी की राजधानी लखनऊ के आस-पास के जिले शामिल किए जाएंगे।
एससीआर का फुलफॉर्म क्या है?
एससीआर का फुलफॉर्म राज्य राजधानी क्षेत्र है।