IPL 2022 Schedule : 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मैच, भारत में होगा आईपीएल

IPL 2022 Schedule : इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के शेड्यूल (IPL 2022 Schedule) का ऐलान कर दिया गया है। इस बार आईपीएल भारत में ही खेला जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में फैसला हुआ कि आईपीएल 2022 की शुरूआत 26 मार्च से होगी।

IPL 2022 Schedule

IPL 2022 Schedule

जानकारी के मुताबिक, आईपीएल 2022 का आयोजन मुंबई और पुणे में किया जाएगा। मुंबई और पुणे के 4 मैदानों पर आईपीएल 2022 के सभी मैच (IPL 2022 Schedule) खेले जाएंगे। इसमें मुंबई के मैदानों पर कुल 55 मैच और पुणे के मैदानों पर 15 मैच खेले जाएंगे।

इसमें 20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में, 20 मैच डीवाई पाटिल स्‍टेडियम में और 15 मैच सीसीआई में होंगे। वहीं 15 मैच पुणे में आयोजित (IPL 2022 Schedule) किए जाएंगे। आईपीएल 2022 का पहला मैच 26 मार्च को खेला (IPL 2022 Match Date And Time) जाएगा। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ये फैसला किया गया।

वानखेड़े स्‍टेडियम, मुंबई20 मैच
डीवाई पाटिल स्‍टेडियम20 मैच
सीसीआई15 मैच
पुणे15 मैच

बता दें कि आईपीएल 2022 में 10 टीमें हिस्‍सा लेंगी। इससे पहले आइपीएल में 8 टीमें ही खेलती आई हैं। इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस नई टीमें जुड़ने वाली हैं। वहीं चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स, मुंबई‍ इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्‍ली कैपिटल्‍स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्‍थान रॉयल्‍स, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और पंजाब किंग्‍स पहले से ही आईपीएल खेलती आ रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ खबर यह भी है कि इस बार आईपीएल में दर्शकों की एंट्री भी हो सकती है। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए दर्शकों को महाराष्‍ट्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन करना पड़ेगा। उम्‍मीद जताई जा रही है कि आईपीएल 2022 में 20 से 25 फीसदी दर्शकों को मैच देखने की एंट्री मिल सकती है।

बता दें कि 12 और 13 फरवरी को आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्‍शन हुआ था। इस ऑक्‍शन में सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीम बना ली हैं। आईपीएल 2022 ऑक्‍शन में सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे। ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े