Pushpa 2 Movie Release Date : जानिए कब रिलीज होगी फिल्‍म पुष्‍पा 2

(Pushpa 2 Movie Release Date in Hindi | Pushpa The Rule Release Date | Pushpa 2 Movie Full Name | पुष्‍पा- द राइज | पुष्‍पा– द रूल | Pushpa 2 Release Date on OTT)

इन दिनों सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर ‘पुष्‍पा- द राइज’ फिल्‍म का खुमार छाया हुआ है। वहीं अब पुष्‍पा फिल्‍म के दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ी अपडेट (Pushpa 2 Movie Release Date) सामने आई है। पुष्‍पा 2 के मेकर्स ने फिल्‍म को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं।

Pushpa 2 Movie Release Date

Pushpa 2 Movie Release Date

‘पुष्‍पा- द राइज’ के बाद अब फिल्‍म के आने वाले दूसरे भाग का नाम ‘पुष्‍पा– द रूल’ (Pushpa 2 Movie Full Name) रखा गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक, इस फिल्‍म को हिंदी ऑडियंस को ध्‍यान में रखते हुए बनाया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्‍पा- द रूल में नॉर्थ इंडियन एंगल देखने को मिल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुता‍बिक, पुष्‍पा 2 यानी पुष्‍पा- द रूल में उत्‍तर भारत से जुड़ी स्‍टोरी देखने को मिल सकती है, हालांकि इसको लेकर अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। वहीं अगर पुष्‍पा- द राइज को उत्‍तर भारत और बॉलीवुड ऑडियंस से हासिल हुई सफलता को देखा जाए तो ऐसा होना कोई आश्‍चर्यजनक बात नहीं होगी।

वहीं खबरों की मानें तो पुष्‍पा- द रूल में अल्‍लू अर्जुन के किरदार में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। दरअसल इसके जरिए मेकर्स पुष्‍पा के अलग-अलग शेड्स को एक्‍सप्‍लोर करना चाह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पुष्‍पा- द रूल की स्क्रिप्‍ट तैयार हो चुकी है लेकिन अब अगर इसमें उत्‍तर भारत की कहानी को जोड़ा जाता है तो स्क्रिप्‍ट में कुछ बदलाव भी करने पड़ेंगे।

अगर फिल्‍म पुष्‍पा- द रूल की कास्‍ट की बात की जाए तो इसमें अल्‍लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ कुछ ऐसे अभिनेताओं को भी जोड़ा जाएगा जो अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि पुष्‍पा फिल्‍म के पहले पार्ट यानी पुष्‍पा- द राइज ने बंपर कमाई की थी। इसके साथ ही इस‍ फिल्‍म ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

वहीं इस फिल्‍म के सभी गाने आज भी पूरी दूनिया में वायरल हैं। पुष्‍पा- द राइज के ‘श्रीवल्‍ली’ गाने ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दूनिया में प्‍यार हासिल किया। यह गाना इंस्‍टाग्राम रील्‍स के कारण भी पूरी दूनिया में खूब फेमस हुआ है। वहीं फिल्‍म के डायलॉग्‍स भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सबकुछ सही रहता है तो फिल्‍म पुष्‍पा- द रूल 16 दिसंबर 2022 के दिन रिलीज (Pushpa 2 Movie Release Date) की जा सकती है। वहीं अगर फिल्‍म 16 दिसंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होती है तो इस फिल्‍म के ओटीटी प्‍लेटफॉर्म (Pushpa 2 Movie Release Date) अमेजन प्राइम पर जनवरी 2023 में आने की उम्‍मीद है।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े