Salman Khurshid Biography in Hindi | सलमान खुर्शीद का जीवन परिचय

अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्‍या’ (Sunrise Over Ayodhya) के कारण इन दिनों सलमान खुर्शीद सुर्खियों में छाये हुए हैं। दरअसल सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने अपनी किताब में हिंदुत्‍व की तुलना मुस्लिम आतंकवाद से की, इसके बाद पूरे देश में एक नई बहस छिड़ गई है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक सलमान खुर्शीद से जुड़े इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, हालांकि कांग्रेस के दिग्‍गज नेता गुलाम नबी आजाद ने इस पर अपनी आपत्ति जताई है। बता दें कि इससे पहले भी सलमान खुर्शीद कई बार विवादों में आ चुके हैं। आइए आज जानते हैं सलमान खुर्शीद का जीवन परिचय (Salman Khurshid Biography in Hindi)

Salman Khurshid Biography in Hindi

Salman Khurshid Biography in Hindi – सलमान खुर्शीद का जीवन परिचय

पूरा नामसलमान खुर्शीद
जन्‍म1 जनवरी 1953
आयु68 वर्ष
जन्‍मस्‍थानअलीगढ़, उत्‍तर प्रदेश
पिता का नामखुर्शीद आलम खान
मां का नामसईदा खुर्शीद
पत्‍नी का नामलुईस खुर्शीद
बच्‍चे3 बेटे, 1 बेटी
नानाडॉ. जाकिर हुसैन (देश के तीसरे राष्‍ट्रपति)
धर्ममुस्लिम
पार्टीभारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस
पेशाराजनीति, वकालत, लेखक
शैक्षिक योग्‍यतापरास्‍नातक
नेटवर्थकरीब 12 करोड़ रुपए

Who is Salman Khurshid – कौन हैं सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद एक भारतीय राजनेता हैं। वह भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस में हैं। वह मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वह सहकारी एवं अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय में भी मंत्री पद पर रह चुके हैं। प्रसिद्ध भारतीय राजनेता होने के साथ वह वकालत और लेखन कार्य भी करते हैं। इन दिनों वह अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्‍या’ (Sunrise Over Ayodhya in Hindi) को लेकर चर्चा में हैं।

मनमोहन सिंह का जीवन परिचय | Manmohan Singh Biography in Hindi

Salman Khurshid Birthdate and Mother-Father in Hindi – जन्‍म व माता-पिता

1 जनवरी 1953 के दिन सलमान खुर्शीद का जन्‍म (Salman Khurshid Born) उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में हुआ था। सलमान खुर्शीद के पिता का नाम (Salman Khurshid Father Name) खुर्शीद आलम खान है। खुर्शीद आलम खान भी देश के प्रतिष्ठित राजनेताओं में आते हैं। वहीं सलमान खुर्शीद की मां का नाम (Salman Khurshid Mother Name) सईदा खुर्शीद है। सईदा खुर्शीद देश के तीसरे राष्‍ट्रपति रह चुके डा. जाकिर हुसैन की बेटी (Salman Khurshid Maternal Grandfather) हैं।

Salman Khurshid Education in Hindi – शिक्षा

सलमान खुर्शीद का बचपन से ही पढ़ाई में खूब मन लगता था, यही कारण है कि आज उनके नाम पर कई डिग्रियां हैं। उन्‍होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बिहार के पटना शहर के सेंट जेवियर्स हाईस्‍कूल से पूरी की। इसके बाद उन्‍होंने अपनी स्‍नातक की डिग्री दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से हासिल की थी। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद सलमान खुर्शीद हायर स्‍टडीज के लिए इंग्‍लैंड चले गए। उन्‍होंने सेंट स्‍टीफेंस कॉलेज से अपनी परास्‍नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद सलमान खुर्शीद ने ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेंट एडमंड हॉल से BCL की पढ़ाई (Salman Khurshid Educational Qualification) की। राजनीति में आने से पहले वह ट्रिनिटी कॉलेज, ऑक्‍सफोर्ड में लॉ के लेक्‍चरर हुआ करते थे।

Salman Khurshid Married Life in Hindi – वैवाहिक जीवन

सलमान खर्शीद की पत्‍नी का नाम (Salman Khurshid Wife Name) लुईस खुर्शीद है। लुईस खुर्शीद ने हाल ही में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है। वह कांग्रेस के टिकट पर फर्रुखाबाद सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सलमान खुर्शीद और लुईस खुर्शीद की चार संतानें 3 बेटे (Salman Khurshid Son) और 1 बेटी (Salman Khurshid Daughter) हैं।

Salman Khurshid Career in Hindi – सलमान खुर्शीद करियर

सलमान खुर्शीद की जीवनी (Salman Khurshid Biography in Hindi) उनके करियर की बात किए बिना अधूरी ही मानी जाएगी। आइए जानते हैं सलमान खुर्शीद ने अपने करियर की शुरूआत कहां से की और आज वह अपने करियर के किस मुकाम पर हैं।

लेक्‍चरर से की शुरूआत

सलमान खुर्शीद अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कानून के छात्रों को कानूनी दांवपेंच सिखाने लगे थे। दरअसल पढ़ाई पूरी करने के बाद वह ट्रिनिटी कॉलेज, ऑक्‍सफोर्ड में लॉ के लेक्‍चरर हुआ करते थे। लेकिन बाद में वह अपने नाना और पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए वापस भारत लौट आए, और अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की।

पीएमओ में ओएसडी से शुरू किया राजनीतिक करियर

सलमान खुर्शीद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत साल 1980 में की थी। उन्‍होंने अपने करियर की शुरूआत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में ओएसडी के तौर पर की थी।

फिर मिला मंत्री पद

साल 1991 में सलमान खुर्शीद उत्‍तर प्रदेश की फर्रुखाबाद सीट से लोकसभा सदस्‍य चुने गए। इसके बाद सलमान खुर्शीद को डिप्‍टी मिनिस्‍टर ऑफ कामर्स का पद मिला। वहीं साल 1991 से 1996 के दौरान वह भारत सरकार में विदेश राज्‍य मंत्री के पद पर भी रहे।

मनमोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री

साल 2009 में सलमान खुर्शीद एक बाद फिर लोकसभा के सदस्‍य चुने गए। इसके बाद मनमोहन सिंह सरकार में वह साल 2009 से 2011 तक केंद्रीय राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के पद पर रहे। वहीं साल 2011 में उन्‍हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इस दौरान सलमान खुर्शीद जल संसाधन मंत्रालय, अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय, कानून और न्‍याय मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे। इसके बाद साल 2012 में सलमान खुर्शीद को विदेश मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्‍त किया गया।

साल 2014 और 2019 में मिली हार

सलमान खुर्शीद को साल 2014 के आम चुनाव में फर्रुखाबाद सीट से हार का मुंह देखना पड़ा। 2014 में फर्रुखाबाद सीट से बीजेपी के मुकेश राजपूत को जीत हासिल हुई। वहीं सलमान खुर्शीद साल 2014 में यहां चौथे नंबर पर रहे। वहीं इसके बाद साल 2019 के आम चुनाव में भी सलमान खुर्शीद को हार का सामना करना पड़ा। यहां एक बार फिर मुकेश राजपूत की जीत हुई। वहीं इस बार सलमान खुर्शीद तीसरे नंबर पर रहे।

Salman Khurshid Political Career in Hindi – सलमान खुर्शीद का पॉलिटिकल करियर

  • 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए (1991-96)
  • केंद्रीय वाणिज्य उप मंत्री (1991)
  • केंद्रीय राज्य मंत्री, विदेश मामलों (1993-96)
  • विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष (1996-97)
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (1999-2000 और 2005-08)
  • अध्यक्ष, नीति योजना और समन्वय विभाग (डीईपीसीओ), अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (2000-03)
  • विशेष आमंत्रित, कांग्रेस कार्य समिति (2003-04)
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (2004-05)
  • 15वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित (2009)
  • केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कॉर्पोरेट मामले; अल्पसंख्यक मामले (2009-11)
  • केंद्रीय जल संसाधन मंत्री (2011)
  • अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (2011 से आगे)
  • केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री (2011 से आगे)
  • विदेश मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (2012 के बाद)

Sunrise Over Ayodhya Controversy in Hindi – सलमान खुर्शीद की किताब पर विवाद

सनराइज ओवर अयोध्‍या नामक अपनी किताब (Sunrise Over Ayodhya in Hindi) को लेकर सलमान खुर्शीद विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल इस किताब में सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्‍व को आइएसआईएस और बोको हरम जैसा संगठन बताया है। सलमान खुर्शीद ने सनराइज ओवर अयोध्‍या के 113वें पन्‍ने पर एक चैप्‍टर को ‘सैफरन स्‍काई’ यानी भगवा आसमान नाम दिया है। इस चैप्‍टर में सलमान खुर्शीद ने लिखा है कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जोकि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है।

FAQ’s

Q : सलमान खुर्शीद कौन हैं?
Ans :
सलमान खुर्शीद एक भारतीय राजनेता, वकील और प्रसिद्ध लेखक हैं। वह भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस में हैं। वह मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वह सहकारी एवं अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय में भी मंत्री पद पर रह चुके हैं।

Q : देश के तीसरे राष्‍ट्रपति रहे डॉ. जाकिर हुसैन से सलमान खुर्शीद का क्‍या संबंध है?
Ans : 
देश के तीसरे और भारत के पहले मुस्लिम राष्‍ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन सलमान खुर्शीद के नाना हैं।

Q : सलमान खुर्शीद के माता पिता का नाम क्‍या है?
Ans : 
सलमान खुर्शीद के पिता का नाम खुर्शीद आलम खान है। खुर्शीद आलम खान भी देश के प्रतिष्ठित राजनेता थे। सलमान खुर्शीद की मां का नाम सईदा खुर्शीद है। सईदा खुर्शीद देश के तीसरे राष्‍ट्रपति रह चुके डा. जाकिर हुसैन की बेटी हैं।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े