Bhagwant Mann Biography in Hindi | भगवंत मान का जीवन परिचय

(Bhagwant Mann Biography in Hindi, Punjab CM, Family, Education, Divorce, Net worth, Wikipedia, भगवंत मान का जीवन परिचय, जीवनी)

भगवंत मान भारतीय राजनेता हैं। इससे पहले वह एक प्रसिद्ध हास्य कलाकार, गायक, अभिनेता भी हुआ करते थे। हाल ही में भगवंत मान सबसे अधिक चर्चा में तब आए जब AAP यानी आम आदमी पार्टी ने उनको पंजाब में अपनी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भगवंत मान ने जीत हासिल की थी और उस जीत के साथ पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से केवल भगवंत मान ने ही जीत का परचम लहराया था। आइये आज जानते हैं भगवंत मान का जीवन परिचय (Bhagwant Mann Biography in Hindi)

Bhagwant Mann Biography in Hindi

Bhagwant Mann Biography in Hindi – भगवंत मान का जीवन परिचय

पूरा नामभगवंत सिंह मान
जन्‍म17 अक्‍टूबर 1973 (48 वर्ष)
जन्‍मस्‍थानसंगरूर, पंजाब
पिता का नाममोहिंदर सिंह
मां का नामहरपाल कौर
पत्‍नीइंद्रप्रीत कौर (तलाक हो चुका है)
बच्‍चे1 पुत्र व 1 पुत्री
शैक्षिक योग्‍यताइंटरमीडियट
पेशाराजनीति
पार्टीआम आदमी पार्टी
पदमुख्‍यमंत्री, पंजाब
नेटवर्थ7.5 करोड़ रुपए ( 2021)

भगवंत मान का जन्‍म व माता-पिता

भगवंत मान का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में 17 अक्टूबर, 1973 को (Bhagwant Mann Biography in Hindi) हुआ था। भगवंत मान के पिता एक अध्यापक थे, उनका नाम मोहिंदर सिंह है। वहीं भगवंत मान की मां का नाम हरपाल कौर है।

भगवंत मान का विवाह

भगवंत मान का विवाह इंद्रप्रीत कौर से हुआ था, लेकिन दोनों का ये रिश्‍ता ज्‍यादा लंबे समय तक साथ न चल पाया और साल 2015 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी हैं।

शिक्षा

भगवंत मान ने अपनी पढ़ाई 12वीं तक ही की है। इसके बाद उन्होंने साल 1992 में संगरूर में स्थित शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज से B.Com में दाखिला लिया, लेकिन एक साल के बाद उन्होंने कॉलेज (Bhagwant Mann Biography in Hindi) छोड़ दिया था।

करियर

भगवंत मान ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के रूप में की थी। भगवंत मान यूथ कॉमेडी फेस्टिवल और कॉलेज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करते थे। उन्होंने कॉलेज में दो स्वर्ण पदक भी जीते।

भगवंत मान ने 1994 में पंजाबी फिल्म ‘कचहरी’ से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने T-Series में पहला कॉमेडी वीडियो जारी किया। भगवंत मान ने अल्फा ETC पंजाबी में Comedy Album “जुगनू कहना है” से “जगतार जग्गी” के साथ भी काम किया। भगवंत मान और जगतार जग्गी की जोड़ी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Also Read : योगी आदित्‍यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath Biography in Hindi

साल 2008 में भगवंत मान ने स्टार प्लस के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी भाग लिया। आज के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी इस शो का हिस्‍सा थे। कॉमेडी के साथ-साथ भगवंत मान ने करीब 12 फिल्मों में काम भी किया है।

राजनीतिक करियर

भगवंत मान ने राजनीति‍ में सबसे पहले साल 2011 में कदम रखा था। सबसे पहले वह पंजाब के रीजनल मनप्रीत सिंह बादल पीपुल्स पार्टी में शामिल  हुए थे। उसके एक साल बाद 2012 में उन्होंने लहरगागा से विधानसभा चुनाव लड़ा, पर उन्हें हार का मुँह देखना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और 2014 के लोकसभा चुनाव में वह संगरूर लोकसभा सीट से सांसद (Bhagwant Mann Biography in Hindi) चुने गए।

इसके बाद साल 2019 में एक बार फिर से उन्होंने लोकसभा चुनाव में संगरूर से जीत हासिल की। बता दें कि AAP की तरफ से पंजाब में चुनाव जीतने वाले भगवंत मान ही एकमात्र नेता थे। इस जीत के कारण पार्टी के साथ ही उनकी लोकप्रियता लोगों के बीच भी खूब बढ़ी। यही कारण रहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री उम्‍मीदवार बनाया और उनके चेहरे पर पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Bhagwant Mann Biography in Hindi) लड़ने का फैसला हुआ।

भगवंत मान से जुड़े कुछ विवाद

अपनी पत्नी से तलाक के बाद भगवंत मान ने (Bhagwant Mann Biography in Hindi) जब सोशल मीडिया पर यह लिखा था कि, उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ‘पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए लिया है तो उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी और कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि वो राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

साल 2014 में उन्होंने Congress पर निशाना साधते हुए यह कहा था कि दिल्ली में विकास की बात करने वाले Congress के MLA से ज्यादा तो लालू प्रसाद यादव के बच्चे हैं, जिसको लेकर लोकसभा में भी काफी हंगामा हुआ था।

कुछ Media Reports तो यहाँ तक कहते हैं कि 2015 में भगवंत मान शहीदी समारोह में शराब पीकर (Bhagwant Mann Biography in Hindi) चले गए थे और इसके बाद आयोजकों ने उन्हें स्टेज से उतारकर बाहर कर दिया था।

FAQ’s

भगवंत मान के खिलाफ क्या कोई आपराधिक मामला दर्ज है?

नहीं

भगवंत मान की पत्नी कौन हैं?

इंद्रप्रीत कौर। अब दोनों का तलाक हो चुका है।

भगवंत मान कितने वर्ष के हैं?

48 वर्ष

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े