(Ajwain Benefits, अजवाइन के फायदे, अजवाइन के गुण, Ajwain in Telugu, Ajwain Plant, Ajwain Ke Fayde, Ajwain Water Benefits, Ajwain Seeds, Carum)
अजवाइन को गुणों का खजाना माना जाता है। दरअसल अजवाइन में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स और जलनरोधी तत्व पाए जाते हैं। आपने देखा होगा कि कई बार लोगों को डाइजेशन या अपच की समस्या हो जाती है तो उन्हें अजवाइन का पानी गरम करके पीने की हिदायत दी जाती है। इसके साथ ही अजवाइन का कई अन्य बीमारियों में भी इस्तेमाल किया जाता है। आज आज जानते हैं अजवाइन के फायदे (Ajwain Benefits in Hindi)
Table of Contents
अजवाइन के अन्य भाषाओं में नाम
Ajwain in English | एजोवा सीड्स (Ajova seeds), एजोवन (Ajowan), कैरम (Carum or Carom Seeds), ओमम (Omum) |
Ajwain in Tamil | ओमुम (Omum), ओमम् (Omam) |
Ajwain in Telugu | वामु (Vamu), ओमान (Omaan) |
Ajwain in Malayalam | अजवाण (Ajwan) |
Ajwain in Marathi | अजमा (Ajma), यवान (Yavan) |
Ajwain in Sanskrit | उग्रगन्धा, ब्रह्मदर्भा, दीप्या, यवानिका, दीप्यका, अजमोदिका, यवानी |
Ajwain in Urdu | अजवाइन |
Ajwain in Kannada | वोम (Vom), ओमु (Omu) |
Ajwain in Gujarati | अजमो (Ajamo) |
Ajwain in Bengali | यमानी (Yamani), जोवान (Jowan) |
Ajwain in Nepali | ज्वानो (Jvano) |
Ajwain in Persian | नानखा (Nankhah), जीनान् (Jinan) |
Ajwain in Arabic | कमूने मुलुकी (Kamune muluki), अमूसा (Amusa) |
अजवाइन के फायदे – Ajwain Benefits in Hindi
हमारे दैनिक जीवन में हर रोज हम अजवाइन का प्रयोग किसी न किसी प्रकार से जरूर करते हैं। दरअसल अजावाइन को एक प्रकार का मसाला माना जाता है, जो हर किसी की रसोई में जरूर उपलब्ध रहती है। यह मसाला हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर हम सब्जियों में इसका प्रयोग करते हैं तो इससे पाचन संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों से बचे रहते हैं। अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इस वजह से यह सर्दी और सर्दी से संबंधित बीमारियों से हमें सबसे ज्यादा सुरक्षा प्रदान करती है। आइए जानते हैं चमत्कारी अजवाइन के फायदे (Ajwain Benefits in Hindi)
पाचन समस्याओं में अजवाइन के फायदे
अजवाइन से गैस्ट्रिक रस निकलता है, जो पाचन को मजबूत बनाने का कार्य करता है। अगर एसिडिटी के कारण आपके सीने में जलन की समस्या है तो आप एक चम्मच जीरा और अजवाइन के मिश्रण का सेवन करें। इससे आपको एसिडिटी की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा जिन लोगों का भोजन अच्छे तरीके से पच नहीं पाता, उनको भी अजवाइन के सेवन से लाभ मिलता है।
कलौंजी के बीज के फायदे और नुकसान | Kalonji Ke Fayde in Hindi
सर्दी से बचाती है अजवाइन
सर्दी में बंद नाक, ब्रोंकाइटिस, माइग्रेन आदि जैसी कई बीमारियां लोगों को परेशान करती हैं। ऐसे में अगर आप अजवाइन का सेवन करते हैं तो आपको इससे लाभ मिलेगा इसके लिए गुड़ के साथ अजवाइन के चूर्ण का सेवन करना सबसे उत्तम माना जाता है।
वजन कम करने में अजवाइन है फायदेमंद
अगर आपको अपना वजन कम करने में मुश्किल हो रही है। आप इसके लिए रेगुलर डाइट और एक्सरसाइज कर करके थक गए हैं और इसके बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो ऐसे में उन लोगों को अजवाइन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है जिससे शरीर को कार्बो और फैट बर्न करने से लाभ मिलता है। इसके लिए आप रात भर अजवाइन को भिगोकर रख दें और सुबह इसके पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे जल्दी आपको एक अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
पेट दर्द से राहत
अगर आपको पेट दर्द की समस्या है तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। यह पेट में मरोड़े या दर्द में लाभ देती है। इसके लिए अजवाइन सेंधा नमक सोंठ के चूर्ण को बराबर मात्रा में मिला लें और इससे 1 से 2 ग्राम गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इसके अलावा अजवायन पेट में कीड़ों की समस्या को भी खत्म करती है। अगर आप अजवायन के 2 ग्राम चूर्ण का काला नमक के साथ सुबह-सुबह सेवन करते हैं तो इससे अपच, गठिया, पेट के कीड़ों के कारण होने वाले पेट संबंधित सभी बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करती है अजवाइन
अजवाइन के साथ अजवाइन के पत्ते के फायदे भी आपको हैरान कर सकते हैं। दरअसल अजवाइन के पत्तों को उबालकर इसकी चाय पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। इससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो जाती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। साथ ही यह शरीर को खतरनाक संक्रमण से भी दूर रखती है।
अजवाइन के नुकसान – Ajwain Side Effects in Hindi
दरअसल अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इसकी वजह से अजवाइन का सेवन काफी सोच समझकर ही करना चाहिए। गर्मी के मौसम में अजवाइन आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं अजवाइन के नुकसान के बारे में (Side Effects of Carum in Hindi)
10 ग्राम से ज्यादा अजवाइन का सेवन हो सकता है खतरनाक
अजवाइन आपको तब तक फायदा पहुंचाएगी, जब तक आप इसे सीमित मात्रा में लेंगे, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत पर खतरनाक असर भी हो सकता है। ज्यादा मात्रा में अजवाइन लेने से एसिडिटी कम होने की जगह और बढ़ जाती है। इतना ही नहीं आपको सिर दर्द, उल्टी, पेट में जलन जैसा अनुभव और अल्सर जैसे प्रॉब्लम्स का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप 10 ग्राम से ज्यादा अजवाइन का सेवन न करें।
हृदय गति बढ़ा सकती है अजवाइन
अजवाइन दिल की बीमारी का कारण बन सकती है। यदि आप इसे पानी के साथ लेते हैं तो यह हृदय की गति बढ़ा सकती है। इससे दिल की धड़कनें बढ़ जाती है और रक्तचाप भी बढ़ जाता है। यह दिल से जुड़ी अनेक बीमारियों का कारण बन सकती है।
हो सकती है एलर्जी
अजवाइन का सेवन सबके लिए फायदेमंद नहीं होता है इसलिए इसके कारण शरीर में एलर्जी की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। अगर आप अजवाइन का प्रयोग करते हैं तो आप इसे शरीर के किसी भाग पर इस्तेमाल करके पहले इसकी जांच कर लें। अगर अजवाइन से एलर्जी की समस्या होती है, तो इससे मतली, उल्टी, सिरदर्द आदि की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
अजवाइन की तासीर
आयुर्वेद में अजवाइन का बेहद खास महत्व होता है। इसका वृक्ष बहुत ही छोटे अकार का होता है। वहीं बहुत बड़े पैमाने पर इसकी खेती दक्षिण भारत के इलाकों में की जाती है। हर किसी की रसोई में इसका प्रयोग मसालों के रूप में किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ खुशबूदार भी होती है। यह भूख बढ़ाने में कारगर मानी जाती है। चिकित्सा के क्षेत्र में थाइमोल यानि अजवाइन हाजमे के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। अजवाइन की तासीर गर्म होती है।
FAQ’s
Q : अजवाइन कब खानी चाहिए?
Ans : पेट संबंधित समस्या होने पर अजवाइन का सेवन करना चाहिए।
Q : क्या अजवाइन खाने से पेट की चर्बी कम होती है?
Ans : अजवाइन को रात में भिगोकर अगर सुबह उसका पानी पिया जाए तो इससे पेट की चर्बी कम होती है।
Q : अजवाइन की तासीर क्या होती है?
Ans : अजवाइन की तासीर गर्म होती है।