(द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय, जाति, उम्र, पति, बेटी, बेटा, शिक्षा, राष्ट्रपति चुनाव 2022, जन्म तारीख, परिवार, पेशा, धर्म, जाति, पार्टी, जीवनी, Draupadi Murmu Biography in Hindi, Wiki)
द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर भारत की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। राष्ट्रपति चुनाव 2022 में जीत के साथ ही द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 से साल 2021 तक झारखंड की राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। आइए आज जानते हैं द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi)

Table of Contents
द्रौपदी मुर्मू की संक्षिप्त जीवनी – Draupadi Murmu Biography in Hindi
पूरा नाम | द्रौपदी मुर्मू |
जन्म | 20 जून 1958 (आयु- 64 वर्ष) |
जन्मस्थान | मयूरभंज, उड़ीसा |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक |
पद | भारत की 15वीं राष्ट्रपति |
पिता का नाम | बिरंचि नारायण टुडु |
पति का नाम | श्याम चरण मुर्मू |
पुत्री | इतिश्री मुर्मू |
धर्म | हिंदू |
जाति | अनुसूचित जनजाति |
प्रारंभिक जीवन
द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा राज्य के मयूरभंज में हुआ था। द्रौपदी मुर्मू के पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु है। इनके पिता और दादा अपने गांव के प्रधान रह चुके थे।
शिक्षा
द्रौपदी मुर्मू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के ही एक विद्यालय से पूरी की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई के लिए वह भुवनेश्वर चली गईं। भुवनेश्वर के रामा देवी महिला कॉलेज से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की।
पहली नौकरी
स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद ही द्रौपदी मुर्मू को उनकी पहली नौकरी मिल गई थी। उड़ीसा के बिजली विभाग में उन्हें बतौर जूनियर असिस्टेंट नियुक्त किया गया। साल 1979 से साल 1983 तक वह इस पद पर कार्यरत रहीं। इसके बाद साल 1994 में उन्होंने अध्यापिका के रूप में अपना करियर फिर से शुरू किया।
वैवाहिक जीवन व बच्चे
द्रौपदी मुर्मू ने श्याम चरण मुर्मू के साथ विवाह किया। श्याम चरण मुर्मू और द्रौपदी मुर्मू की तीन संतानें दो बेटे और एक बेटी हुईं। अलग-अलग समय पर उनके दोनों बेटों का स्वर्गवास हो गया। इसके साथ ही उनके पति श्याम चरण मुर्मू का भी स्वर्गवास हो गया। द्रौपदी मुर्मू की पुत्री इतिश्री मुर्मू विवाहिता हैं।
1997 में जीतीं जिला पार्षद का चुनाव
साल 1997 में द्रौपदी मुर्मू ने अपना पहला चुनाव जीता। उन्होंने रायरंगपुर नगर पंचायत से जिला पार्षद के चुनाव में जीत हासिल की। इस चुनाव में मिली जीत के बाद उनका राजनीतिक जीवन आरंभ हुआ, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सफलता हासिल करती रहीं। यहां लालकृष्ण आडवाणी का जीवन परिचय पढ़ें।
राजनीतिक जीवन
जिला पार्षद चुने जाने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष भी चुनी गईं। इसके साथ ही वह बीजेपी की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं।
दो बार बनीं विधायक
साल 2000 से साल 2009 के बीच उड़ीसा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से बीजेपी के टिकट वह दो बार विधायक का चुनाव जीतीं। इसके साथ ही वह उड़ीसा में बीजू जनता दल और बीजेपी की गठबंधन सरकार में वाणिज्य, परिवहन और फिर बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री भी रहीं।
झारखंड की पहली महिला राज्यपाल
साल 2015 में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) झारखंड राज्य की 9वीं राज्यपाल नियुक्त की गईं। शपथ लेने के साथ ही उन्होंने झारखंड की पहली महिला राज्यपाल होने का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी आदिवासी भी हैं जिन्होंने भारत के किसी राज्य के राज्यपाल पद की शपथ पहली बार ली।
राष्ट्रपति चुनाव 2022 में जीत
द्रौपदी मुर्मू भारत देश की 15वीं राष्ट्रपति चुन ली गई हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एक बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की है। इसके साथ ही वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव 2022 में अपना उम्मीदवार घोषित किया था। 24 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके नामांकन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने थे।
FAQ’s
द्रौपदी मुर्मू कौन हैं?
द्रौपदी मुर्मू एक भारतीय राजनेता हैं। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।
राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू किस दल की ओर से उम्मीदवार चुनी गईं?
द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव 2022 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार हैं।
द्रौपदी मुर्मू के पति कौन हैं?
द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू है।