(Ayush Badoni Biography in Hindi, Age, Family, Mother, Father, Wife, Career, Wikipedia, Lucknow Super Giants, Net Worth, आयुष बदोनी का जीवन परिचय, जीवनी)
आइपीएल 2022 का आगाज हो चुका है। इस बार आईपीएल से हर दिन नए-नए स्टार खिलाड़ी निकलकर सामने आ रहे हैं, उन्हीं में से एक हैं आयुष बदोनी (Ayush Badoni)। आयुष बदोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। आइए आज जानते हैं आयुष बदोनी का जीवन परिचय (Ayush Badoni Biography in Hindi)…

Table of Contents
Ayush Badoni Biography in Hindi – आयुष बदोनी की जीवनी
पूरा नाम | आयुष बदोनी |
जन्म | 3 दिसंबर 1999 |
आयु | 22 वर्ष (2022 में) |
पेशा | क्रिकेटर |
टीम | इंडिया अंडर-19 |
आईपीएल टीम | लखनऊ सुपर जायंट्स |
रोल | ऑलराउंडर |
बैटिंग स्टाइल | राइट हैंड बैट्समैन |
बॉलिंग स्टाइल | राइट आर्म ऑफब्रेक |
आईपीएल ऑक्शन प्राइज | 20 लाख |
Who is Ayush Badoni IPL 2022 in Hindi – कौन हैं आयुष बदोनी
आयुष बदोनी भारतीय क्रिकेटर हैं। वह साल 2018-19 में भारत की तरफ से अंडर-19 एशिया कप में अपनी बैटिंग से धमाल मचा चुके हैं। वह एक ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। वह निचले मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। वहीं वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी में भी माहिर हैं। आईपीएल 2022 में आयुष बदोनी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के सदस्य हैं।
गौतम गंभीर के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं आयुष बदोनी
आयुष बदोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के साथ जोड़ने का श्रेय (Ayush Badoni Biography in Hindi) गौतम गंभीर का जाता है। वहीं अगर आयुष बदोनी को गौतम गंभीर की खोज कहा जाये तो यह गलत नहीं होगा। दरअसल साल 2018-19 के दौरान अंडर-19 एशिया कप में आयुष बदोनी ने तीन मैचों में 145 रन बनाए थे। इस दौरान 109 के स्ट्राइक रेट और 72 के औसत से उन्होंने दो हाफ सेंचुरी जड़ी थीं। टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाडि़यों में तीसरे नंबर पर थे। यही कारण था कि गौतम गंभीर ने उन पर भरोसा जताया।
सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आयुष बदोनी
साल 2021 में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान आयुष बदोनी ने दिल्ली की टीम से अपना डेब्यू किया था, हालांकि इस टूर्नामेंट में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। दरअसल उन्हें इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच खेलने को मिला था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए थे। टूर्नामेंट में आयुष बदोनी से गेंदबाजी भी नहीं कराई गई थी।
आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा
आईपीएल 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आयुष बदोनी (Ayush Badoni Wikipedia in Hindi) को 20 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा। उन्हें एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम ने अपने साथ जोड़ा है। आयुष बदोनी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर गौतम गंभीर के बेहद भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।
पहले ही मैच में दिखाया जलवा
आयुष बदोनी ने आईपीएल 2022 में अपने डेब्यू मैच में ही अपनी बैटिंग का जलवा दिखा दिया है। दरअसल आईपीएल 2022 के लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में आयुष बदोनी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में 54 रन की बेहतरीन पारी खेली। बता दें कि जिस समय आयुष बदोनी बैटिंग करने उतरे उस समय लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का स्कोर 4 विकेट के खोकर 27 रन था। इसके बाद आयुष बदोनी और दीपक हुड्डा ने पारी को संभाला। दोनों ने 87 रन की अहम साझेदारी बनाई और टीम को 158 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, हालांकि बाद में इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा।
FAQ’s
आयुष बदोनी कौन हैं?
आयुष बदोनी भारतीय क्रिकेटर हैं। वह आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किए गए हैं।
आयुष बदोनी का जन्म कब हुआ था?
आयुष बदोनी का जन्म 3 दिसंबर 1999 को हुआ था।
आयुष बदोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने कितने रुपए में खरीदा?
आयुष बदोनी को आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपए में टीम में शामिल किया है।