कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही वह भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2 नवंबर 2021 को अपनी नई पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ का गठन किया था। अब वह पंजाब की राजनीति में एक नई शुरूआत करने की ओर बढ़ रहे हैं। आइए आज जानते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह का जीवन परिचय (Captain Amarinder Singh Biography in Hindi)…

Table of Contents
Captain Amarinder Singh Biography in Hindi – कैप्टन अमरिंदर सिंह का जीवन परिचय
पूरा नाम | कैप्टन अमरिंदर सिंह |
जन्म | 10 मार्च 1942 |
आयु | 79 वर्ष |
जन्मस्थान | पटियाला, पंजाब |
पिता का नाम | यादवेंद्र सिंह |
मां का नाम | मोहिंदर कौर |
पत्नी का नाम | प्रणीत कौर |
बच्चे | पुत्र- रनिंदर सिंह, पुत्री- जय इंदर कौर |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | पंजाब लोक कांग्रेस |
नेटवर्थ | करीब 85.86 करोड़ रुपए |
Captain Amarinder Singh Birthdate And Mother-Father – जन्म और माता-पिता
10 मार्च 1942 को पंजाब के पटियाला शहर में कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्म हुआ था। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पिता का नाम (Captain Amarinder Singh Father Name) महाराजा यादवेंद्र सिंह है। उनकी मां का नाम (Captain Amarinder Singh Mother Name) महारानी मोहिंदर कौर है। मोहिंदर कौर पटियाला की महारानी थीं।
Navjot Singh Siddhu Biography in Hindi
Captain Amarinder Singh Wife and Children’s – वैवाहिक जीवन
प्रणीत कौर (Captain Amarinder Singh Wife Name) से कैप्टन अमरिंदर सिंह की शादी हुई। प्रणीत कौर साल 2009 से साल 2014 तक केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री रहीं। उनके दो बच्चे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रणीत कौर के बेटे का नाम (Captain Amarinder Singh Son) रनिंदर सिंह है। वहीं उनकी बेटी का नाम (Captain Amarinder Singh Daughter) जय इंदर कौर है।
Captain Amarinder Singh Education – शिक्षा
अमरिंदर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बेलहम बॉयज स्कूल और लॉरेंस स्कूल सनवार, द दून स्कूल, देहरादून से हुई। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की डिग्री हासिल की है।
भारतीय सेना में बने कैप्टन
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी में जाने के बाद अमरिंदर सिंह को साल 1963 में भारतीय सेना में शामिल किया गया। वहीं इसके बाद साल 1965 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन साल 1965 में ही जब पाकिस्तान से युद्ध छिड़ा तो वह फिर से भारतीय सेना में शामिल हो गए और कैप्टन की पोस्ट हासिल कर सिख रेजीमेंट से पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ा।
कैप्टन अमरिंदर सिंह का राजनैतिक जीवन – Captain Amarinder Singh Political Career
कैप्टन अमरिंदर सिंह की जीवनी (Captain Amarinder Singh Biography in Hindi) उनके राजनीतिक करियर की बात किए बिना अधूरी ही मानी जाएगी। आइए जानते हैं कैसा रहा है कैप्टन अमरिंदर सिंह का करियर…
1980 में कांग्रेस में हुए शामिल
साल 1980 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनैतिक जीवन की शुरूआत हुई। साल 1980 में कैप्टन अमरिंदर सिंह पहली बार में ही लोकसभा के लिए चुने गए। लेकिन स्वर्ण मंदिर में हुए ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए और तलवंडी साबो से विधानसभा चुनाव जीते। इस दौरान वह पंजाब सरकार में कृषि और पंचायत मंत्री रहे।
Sunil Kumar Jakhar Biography in Hindi
फिर बनाई अपनी पार्टी
साल 1992 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल छोड़कर अपनी पार्टी का गठन किया। इसका नाम दिया गया शिरामणि अकाली दल (पथिक)। लेकिन 1988 के विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद उन्होंने साल 1998 में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया।
पहली बार बने पंजाब के सीएम
1999 से लेकर 2002 और 2010 से लेकर 2013 तक कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। वहीं साल 2002 में पहली बार वह पंजाब के मुख्यमंत्री बने।
अरुण जेटली को हराया
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली को एक लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था। इसके साथ ही वह पटियाला से तीन बार, तलवंडी साबो और समाना से एक-एक बार विधायक भी चुने गए।
दूसरी बार बने पंजाब के मुख्यमंत्री
साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव की पूरी जिम्मेदारी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने हाथों में ही ले ली थी। यही कारण था कि उन्होंने साल 2016 में ही लोकसभा सांसद के पद से भी इस्तीफा दे दिया था। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के 26वें मुख्यमंत्री चुने गए।
मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी में अपनी अनदेखी होने के कारण 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी – Captain Amarinder Singh New Party
2 नवंबर 2021 के दिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस‘ का गठन (Captain Amarinder Singh New Party Name) किया। बता दें कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी का भी साथ छोड़ दिया था। इसके बाद उनके नई पार्टी बनाने या बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसके बाद 2 नवंबर के दिन उन्होंने नई पार्टी का ऐलान कर इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ताजा समाचार – Captain Amarinder Singh Latest News in Hindi
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और बीजेपी के बीच गठबंधन तय हो गया है। साल 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी और बीजेपी के बीच सीटों के बंटवारे पर भी बातचीत तय हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से होगी। इसके बाद ही दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
FAQ’s
Q : कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्म कब हुआ था?
Ans : 10 मार्च 1942
Q : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय सेना कब ज्वाइन की थी?
Ans : साल 1963 में
Q : क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह 1965 के भारत-पाक युद्ध में शामिल थे?
Ans : हां
Q : कैप्टन अमरिंदर सिंह के माता-पिता कौन हैं?
Ans : यादवेंद्र सिंह और मोहिंदर कौर
Q : कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी कौन हैं?
Ans : प्रणीत कौर