माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बारे में आजकल शायद ही कोई नहीं जानता होगा। दरअसल अमेरिका की इस नामचीन कंपनी की जिम्मेदारी अब एक भारतीय के हाथों में सौंप दी गई है। जी हां, भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं। वैसे तो दुनियाभर की कई बड़ी-बड़ी कंपनियों जैसे, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट आदि की जिम्मेदारी भारतीयों के हाथों में पहले से ही है, लेकिन अब पहली बार ट्विटर ने भी किसी भारतीय को सीईओ नियुक्त किया है। आइए आज जानते हैं कौन हैं पराग अग्रवाल? और पराग अग्रवाल का जीवन परिचय (Parag Agarwal Biography in Hindi)
Table of Contents
Parag Agarwal Biography in Hindi – पराग अग्रवाल का जीवन परिचय
पूरा नाम | पराग अग्रवाल |
जन्म | 21 मई 1984 |
जन्मस्थान | अजमेर, राजस्थान |
आयु | 37 वर्ष |
पिता का नाम | रामगोपाल अग्रवाल |
मां का नाम | ज्ञात नहीं |
पत्नी | विनीता अग्रवाल |
पुत्र | अंश अग्रवाल |
पेशा | सीईओ (ट्विटर) |
धर्म | हिंदू |
शैक्षिक योग्यता | डॉक्टरेट (कंप्यूटर साइंस) |
नेट वर्थ | 1.5 मिलियन डॉलर |
Who is Parag Agarwal in Hindi – कौन हैं पराग अग्रवाल
पराग अग्रवाल माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले पराग ट्विटर में सीटीओ के पद पर कार्य कर रहे थे। वह ट्विटर के साथ लगभग बीते 10 वर्षों से कार्य कर रहे हैं।
Parag Agarwal Birthday and Mother-Father Name in Hindi – पराग अग्रवाल का जन्म व माता-पिता
21 मई 1984 के दिन पराग अग्रवाल का जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ था। पराग अग्रवाल के पिता का नाम रामगोपाल अग्रवाल है। वह एटॉमिक एनर्जी सेंटर में काम करते थे। वहीं पराग अग्रवाल की मां स्कूल टीचर हुआ करती थीं। जानकारी के मुताबिक, पराग के पिता रामगोपाल अग्रवाल अपनी नौकरी के चलते मुंबई शिफ्ट हो गए थे और फिर यहीं रहने लगे।
किराए के मकान में रहता था परिवार
पराग अग्रवाल भले ही आज एक अच्छी पोजीशन पर हैं, लेकिन इस पोजीशन के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। दरअसल पराग अग्रवाल के दादा-दादी और माता-पिता अजमेर के धानमंडी और खजाना गली में किराए के मकान में रहा करते थे। कुछ समय बाद पराग के पिता की नौकरी के चलते उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था।
अब अमेरिका में रहता है परिवार
ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल मूल रूप से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। वहीं अब उनका पूरा परिवार अमेरिका में रहता है। ट्विटर के सीईओ बनने की खबर के बाद अजमेर में उनके परिवार में खुशी की लहर साफ नजर आ रही है। इसी के चलते पराग के माता-पिता भी 4 दिसंबर को अजमेर आने वाले हैं।
Vir Das Biography in Hindi, Controversey | वीर दास का जीवन परिचय, विवाद
Parag Agarwal Married Life in Hindi – पराग अग्रवाल का वैवाहिक जीवन
पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है। विनीता एंड्रीसेन होरोविट्ज़ में काम करती हैं। पराग और विनीता अग्रवाल का एक बेटा है, जिनका नाम अंश अग्रवाल है।
Parag Agarwal Educational Qualification in Hindi – शिक्षा
पराग अग्रवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से पूरी की। बता दें कि पराग फेमस सिंगर श्रेया घोषाल के क्लासमेट हुआ करते थे। उन्होंने साल 2001 में तुर्की में आयोजित इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में गोल्ड मेडल हासिल किया था। साल 2000 के ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में पराग ने 77वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बी.टेक. की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।
Parag Agarwal Career in Hindi – पराग अग्रवाल का करियर
Parag Agarwal Biography in Hindi (पराग अग्रवाल की जीवनी) उनके करियर की बात किए बिना अधूरी ही रहेगी। आइए जानते हैं कैसा रहा है पराग अग्रवाल का करियर
माइक्रोसॉफ्ट और याहू में किया काम
पराग अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट और Yahoo जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए भी काम किया है। वह इन बड़ी कंपनियों में कई उच्च पदों पर कार्यरत रहे हैं।
ट्विटर में सीटीओ के पद पर रहे पराग अग्रवाल
पराग ने ट्विटर के साथ साल 2011 में अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद साल 2017 में पराग अग्रवाल को ट्विटर का सीटीओ नियुक्त किया गया था। उन्होंने ट्विटर में ऐड रिलेटेड प्रॉडक्ट्स पर काम करने से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने लगे।
बनाए गए ट्विटर के नए सीईओ
ट्विटर के सह संस्थापक रहे जैक डॉर्सी ने कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी ने 29 नवंबर 2021 के दिन भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया।
Parag Agrwal Net Worth in Hindi – पराग अग्रवाल की नेटवर्थ
पराग अग्रवाल की नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर है। वहीं पराग को 2 लाख 50 हजार डॉलर सैलरी मिलती है।
FAQ’s
Q : पराग अग्रवाल कौन हैं?
Ans : पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ हैं।
Q : पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ कब बने?
Ans : पराग अग्रवाल को 29 नवंबर 2021 के दिन ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किया गया।
Q : पराग अग्रवाल की पत्नी का क्या नाम है?
Ans : विनीता अग्रवाल
Q : पराग अग्रवाल की उम्र कितनी है?
Ans : साल 2021 में पराग अग्रवाल की उम्र 37 साल है।
Q : पराग अग्रवाल की नेटवर्थ कितनी है?
Ans : पराग अग्रवाल की नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर है।