Anurag Dwivedi Net Worth: सोशल मीडिया ने आज कई लोगों की जिंदगी बदलकर रख दी है। दरअसल अधिकतर लोग अब सोशल मीडिया पर खाली समय बिताने से ज्यादा पैसे कमाने पर फोकस कर रहे हैं। यूट्यूब (You Tube) हो या इंस्टाग्राम (Instagram), इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आज कई लोग करोड़पति तक बन गए हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया के एक कंटेट क्रिएटर हैं अनुराग द्विवेदी (Anurag Dwivedi)।

आप सभी ने फैंटेसी क्रिकेट ऐप्स के बारे में जरूर सुना होगा। जी हां, हम यहां ड्रीम 11 या माय सर्कल 11 जैसी तमाम ऐप्स की ही बात कर रहे हैं। दरअसल यहां किसी भी मैच पर अपनी टीम बनाने के बाद कोई भी करोड़ों रूपए तक जीत सकता है। अनुराग द्विवेदी इन्हीं फैंटेसी क्रिकेट ऐप्स को लेकर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कंटेट क्रिएटर का काम करते हैं।
आज कई लोग अनुराग द्विवेदी के बारे में जानना चाहते हैं। कई लोग Anurag Dwivedi Net Worth के बारे में भी जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम से अनुराग द्विवेदी कितना पैसा कमाते हैं? ये आज भी लोगों के लिए एक बड़ा सवाल है। आज हम यहां इस आर्टिकल में Anurag Dwivedi Net Worth के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही हम अनुराग द्विवेदी के बारे में कुछ अन्य चीजों पर भी जानकारी दे रहे हैं।
Table of Contents
अनुराग द्विवेदी कौन हैं? – Who is Anurag Dwivedi?
भारत में फैंटेसी क्रिकेट के बारे में जब भी बात होगी तो उसमें अनुराग द्विवेदी का नाम जरूर लिया जाएगा। दरअसल अनुराग द्विवेदी एक सोशल मीडिया फैंटेसी क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर या क्रिकेट एनलिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। अनुराग अभी महज 23 वर्ष के हैं, लेकिन बचपन से ही अपनी क्रिकेट में रूचि को लेकर आज अनुराग ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।
अनुराग द्विवेदी का जन्म उत्तर प्रदेश में 12 सितंबर 2000 के दिन हुआ था। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में खासी दिलचस्पी थी, यही कारण था कि काफी छोटी आयु में ही अनुराग ने क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन क्रिकेट खेलने के दौरान एक बार ज्यादा चोट लगने की वजह से उन्हें क्रिकेट खेलना छोड़ना पड़ गया।
अनुराग द्विवेदी जीवन परिचय – Anurag Dwivedi Biography in Hindi
पूरा नाम | अनुराग द्विवेदी |
जन्मतिथि | 12 सितंबर 2000 |
आयु | 23 वर्ष (2023 तक) |
जन्मस्थान | लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
पेशा | सोशल मीडिया कंटेट क्रिएटर, फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट व यूट्यूबर |
धर्म | हिंदू |
जाति | ब्राह्मण |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
यूट्यूब सब्सक्राइबर्स | 3.5 मिलियन से अधिक |
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स | 1 मिलियन से अधिक |
इसके बाद अनुराग ने एक क्रिकेट जर्नलिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया। धीरे-धीरे अनुराग ने क्रिकेट के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर लीं। इसके साथ ही वह खुद को धीरे-धीरे एक क्रिकेट एनलिस्ट के रूप में तैयार करते गए। आज के समय में अनुराग द्विवेदी भारत में टॉप क्रिकेट एनलिस्ट में से एक माने जाते हैं।
क्रिकेट एनलिस्ट होने के कारण उन्होंने धीरे-धीरे फैंटेसी क्रिकेट की दुनिया में भी अपने कदम जमाने शुरू कर दिए। आज फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में उन्हें पूरे भारत देश में एक अलग पहचान मिली हुई है। फैंटेसी क्रिकेट ऐप्स के माध्यम से वह अब तक करोड़ो रुपए कमा चुके हैं। इसके साथ ही वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज से भी करोड़ो में कमाई कर रहे हैं।
अनुराग द्विवेदी की यूट्यूब से कमाई – Anurag Dwivedi You tube Income
यूट्यूब पर अनुराग द्विवेदी का कंटेंट लोगों को खूब पसंद आता है। यही कारण है कि अनुराग के यूट्यूब चैनल पर 3.5 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राईबर्स हैं। अनुराग का ये चैनल उनके पूरे नाम अनुराग द्विवेदी से ही चलता है। इस चैनल पर अब तक अनुराग 750 से भी ज्यादा वीडियोज अपलोड कर चुके हैं।

वहीं अगर बात की जाए Anurag Dwivedi You tube Income की तो वे अपने चैनल से हर महीने करीब 3.5 लाख से 5 लाख तक की कमाई आसानी से कर लेते हैं। यहां यह बताना भी जरूरी है कि इस कमाई के अलावा अनुराग अपने यूट्यूब चैनल से स्पॉसंरशिप के माध्यम से पैसे कमाते हैं।
Also Read : Neeraj Chopra Biography in Hindi | नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय
अनुराग द्विवेदी की स्पॉसंरशिप से कमाई – Anurag Dwivedi Sponsership Income
यूट्यूब पर Anurag Dwivedi Sponsership Income के मामले में भी कहीं पीछे नहीं हैं। अनुराग अपने चैनल पर ब्रांड्स के साथ डील करके मोटी कमाई करते हैं। आज के समय में अनुराग अपने चैनल पर किसी एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए लगभग 10 से 15 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में एक महीने में वह करीब 20 से 25 लाख रुपए स्पॉसंरशिप के माध्यम से कमाते हैं।
अनुराग द्विवेदी की इंस्टाग्राम से कमाई – Anurag Dwivedi Instagram Income
यूट्यूब के साथ-साथ अनुराग इंस्टाग्राम पर भी खूब एक्टिव दिखते हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपनी पर्सनल लाइफ और अपनी लाइफ स्टाइल से जुड़े वीडियोज को पोस्ट करते हैं। बता दें कि अनुराग की लाइफस्टाइल में भी लोग काफी रुचि रखते हैं। यही कारण है कि आज इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

वहीं Anurag Dwivedi Instagram Income से भी किसी मामले में पीछे नहीं दिखते हैं। इंस्टाग्राम से अनुराग हर महीने लगभग 12 से 15 लाख रुपए तक की कमाई कर लेते हैं। जानकारी के मुताबिक, अनुराग अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 5 लाख रुपए की फीस चार्ज करते हैं।
Also Read : KL Rahul Biography in Hindi | केएल राहुल का जीवन परिचय
अनुराग द्विवेदी की फैंटेसी क्रिकेट से कमाई – Anurag Dwivedi Fantasy Cricket Income
अब अगर बात की जाए Anurag Dwivedi Fantasy Cricket Income की तो अनुराग यहां से भी कमाई के मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं। सात सालों से भी ज्यादा समय से अनुराग फैंटेसी क्रिकेट में एक्टिव हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंटेसी क्रिकेट से अनुराग ने अब तक करोड़ों रुपए कमाए हैं।
ड्रीम 11 के साथ अनुराग कई अन्य फैंटेसी ऐप्स पर भी सक्रिय हैं। इसके साथ ही वह कई फैंटेसी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर की भी भूमिका निभा रहे हैं।
अनुराग द्विवेदी कुल संपत्ति – Anurag Dwivedi Net Worth
सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट अनुराग द्विवेदी सिर्फ किसी एक माध्यम से पैसे नहीं कमा रहे। उनके पास पैसे कमाने के कई अलग-अलग माध्यम हैं। कई रिपोर्ट्स में Anurag Dwivedi Net Worth करीब 30 करोड़ रुपए बताई गई है।
अनुराग द्विवेदी का कार कलेक्शन – Anurag Dwivedi Car Collection
लग्जरी लाइफ के साथ-साथ अनुराग को लग्जरी कार का खूब शौक है। Anurag Dwivedi के Car Collection में कई महंगी से महंगी गाड़ियां शामिल हैं। Anurag Dwivedi के Car Collection में महिंद्रा थार, बीएमडब्ल्यू जेड4, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज के साथ-साथ मर्सिडीज ई क्लास भी मौजूद है। वहीं अगर इन सभी गाड़ियों की कीमत की बात की जाए तो इनकी मौजूदा वैल्यू करोड़ों रुपए से कम नहीं है।
उम्मीद है इस आर्टिकल में आपको Anurag Dwivedi Net Worth के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल हुईं होंगी। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो आप हमें गूगल पर फॉलो कर सकते हैं।
FAQ’s
अनुराग द्विवेदी कहां रहते हैं?
अनुराग द्विवेदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में रहते हैं।
अनुराग द्विवेदी के पास कौन-कौन सी कार हैं?
Anurag Dwivedi के Car Collection में महिंद्रा थार, बीएमडब्ल्यू जेड4, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज के साथ-साथ मर्सिडीज ई क्लास भी मौजूद है।