नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav 2022) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य कुल 403 सीटों पर सात चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। शनिवार को तारीखों का ऐलान होने के बाद उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
तारीख | चरण | सीटों पर मतदान |
10 फरवरी 2022 | पहला चरण | 58 सीट |
14 फरवरी 2022 | दूसरा चरण | 55 सीट |
20 फरवरी 2022 | तीसरा चरण | 59 सीट |
23 फरवरी 2022 | चौथा चरण | 60 सीट |
27 फरवरी 2022 | पांचवां चरण | 60 सीट |
03 मार्च 2022 | छठा चरण | 57 सीट |
07 मार्च 2022 | सातवां चरण | 54 सीट |
10 मार्च 2022 | मतगणना | 403 सीट |
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया 14 मई तक हर हाल में पूरी करनी आवश्यक है। इसी के चलते शनिवार को उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha Election Dates) सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कुल सात चरणों में होंगे। इसमें पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी, दूसरे चरण के मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण के मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण की वोटिंग 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और सातवें व अंतिम चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी। वहीं 10 मार्च को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है।
10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। फिर चौथे चरण में 9 जिलों की 60 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं इसके बाद पांचवें चरण में 11 जिलों की 60 सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीट, जबकि सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान होगा।
Read Also : योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath Biography in Hindi