Anjali Arora Biography in Hindi | अंजली अरोड़ा का जीवन परिचय

(Anjali Arora Biography in Hindi | Wikipedia | Family | Education | अंजली अरोड़ा का जीवन परिचय | Anjali Arora Jeevan Parichay | Jivani)

एक्‍ट्रेस और मॉडल अंजली अरोड़ा आजकल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। दरअसल एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ-साथ अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर भी हैं। कभी टिकटॉक से अपने चाहने वालों को अपनी अदाओं से दिवाना बनाने वाली अंजली अरोड़ा आजकल इंस्‍टाग्राम रील्‍स और यूट्यूब शॉर्ट्स से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यही कारण है कि आज अंजली अरोड़ा के इंस्‍टाग्राम पर 11 मिलियन से भी ज्‍यादा फालोवर्स हैं। आइए आज जानते हैं अंजली अरोड़ा का जीवन परिचय (Anjali Arora Biography in Hindi)…

Anjali Arora Biography in Hindi

Anjali Arora Biography in Hindi – अंजली अरोड़ा का जीवन परिचय

पूरा नामअंजली अरोड़ा
जन्‍म3 नवंबर 1999 (22 वर्ष)
जन्‍मस्‍थानदिल्‍ली, भारत
पिता का नामअश्विनी अरोड़ा
मां का नामशैली अरोड़ा
भाईवंश अरोड़ा
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
राष्‍ट्रीयताभारतीय
शैक्षिक योग्‍यतास्‍नातक

Who is Anjali Arora in Hindi – कौन हैं अंजली अरोड़ा

अंजली अरोड़ा एक एक्‍ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर हैं। इंस्‍टाग्राम पर अंजली के 11 मिलियन से भी ज्‍यादा फालोवर्स हैं। इसके अलावा अंजली अरोड़ा आजकल कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ की कैदी भी हैं।

Anjali Arora Wikipedia in Hindi – अंजली अरोड़ा की जीवनी

अंजली अरोड़ा का जन्‍म 3 नवंबर 1999 के दिन दिल्‍ली में हुआ था। अंजली अरोड़ा के पिता का नाम अश्विनी अरोड़ा है। वहीं उनकी मां का नाम शैली अरोड़ा है। अंजली अरोड़ा का एक भाई भी है जिनका नाम वंश अरोड़ा है।

Anjali Arora Education – शिक्षा

अंजली अरोड़ा की प्रारंभिक शिक्षा दिल्‍ली से ही पूरी हुई। इसके बाद अंजली ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के देशबंधु कॉलेज से स्‍नातक की डिग्री हासिल की थी। शुरूआत से ही अंजली को एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर बनाने की इच्‍छा थी। अंजली हिंदी और अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ पंजाबी और हरियाणवी में भी पारंगत हैं।

Anjali Arora Married or Affairs – विवाह या अफेयर

अंजली अरोड़ा अविवाहित हैं। वहीं उन्‍होंने अपने अफेयर को लेकर ‘लॉक अप’ में एक खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया कि उनका अब तक कोई अफेयर नहीं रहा है। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि दिसंबर में जब वह रूस गई थीं तब वह वहां एक रिसेप्‍शनिस्‍ट से काफी अट्रैक्‍ट हुई थीं। उन्‍होंने रिसेप्‍शनिस्‍ट से 5 हजार रुबल्‍स मांगे थे। इसके बाद वे दोनों सैटरडे नाइट की पार्टी में साथ गए थे।

Interesting Facts About Anjali Arora in Hindi – अंजली अरोड़ा के बारे में रोचक तथ्‍य

अंजली अरोड़ा ने कई पंजाबी गानों में एक्टिंग की है। इनमें टेम्‍परेरी प्‍यार, तेरी बरगी- दिलेर खारकिया, आशिक पुराना और पौने 12 नामक गाने हिट रह चुके हैं।

कच्‍चा बादाम गाने पर शूट किए डांस वीडियो के बाद अंजली अरोड़ा को सोशल मीडिया पर खूब पहचान मिली। इसी गाने की वजह से अंजली आज सोशल मीडिया पर छा गई हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्‍या 11 मिलियन तक पहुंच गई।

अंजली अरोड़ा को पहली बार साल 2020 में उनके कई वी‍डियो के लिए वीडियो आ‍धारित एक ऐप से खूब पहचान मिली थी। इसके बाद उन्‍होंने अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्स पर भी अपनी खूब पहचान बनाई।

साल 2021 में अंजली अरोड़ा ने कई पंजाबी गानों में एक्टिंग की। इसी साल उन्‍हें रविंदर सिंह ऊर्फ काका के वीडियो टेम्‍परेरी प्‍यार और आशिक पुराना में फीचर किया गया। टेम्‍परेरी प्‍यार गाने को दर्शकों का खूब प्‍यार मिला, इस गाने ने यूट्यूब पर 350 मिलियन से भी ज्‍यादा व्‍यूज पाए।

इसके बाद उन्‍होंने ‘तेरी बरगी-दिलेर खारकिया’ और ‘पौने 12’ नामक गानों में भी अभिनय किया। इसके साथ ही उन्‍होंने करण रंधावा के साथ भी स्‍क्रीन शेयर की।

पंजाबी गानों के अलावा अंजली अरोड़ा कई हिंदी और हरियाणवी, जैसे ओ हमनशीं, शायद‍ फिर से के साथ और भी कई गानों में नजर आईं। साल 2022 में अंजली जी म्‍यूजिक कंपनी के ‘ओ हमनशीं’ गाने में प्रनय झा के अपोजिट नजर आईं। इस गाने को राशिद खान ने अपनी आवाज दी थी।

अंजली अरोड़ा भारत की पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर हैं। वह अपनी तस्‍वीरें और वीडियो अपने फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, यूट्यूब, मोज और भी कई सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्स पर शेयर करती रहती हैं।

यूट्यूब पर अंजली अरोड़ा अपने नाम से चैनल चलाती हैं। यहां वह अपने फैंस के साथ अपने दैनिक जीवन के रुटीन व्‍लॉग्‍स शेयर करती रहती हैं।

FAQ’s

अंजली अरोड़ा कौन हैं?

अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर होने के साथ-साथ एक एक्‍ट्रेस और मॉडल भी हैं।

अंजली अरोड़ा के इंस्‍टाग्राम पर‍ कितने फॉलोवर्स हैं?

अंजली अरोड़ा के इंस्‍टाग्राम पर‍ 11 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

अंजली अरोड़ा के माता-पिता का क्‍या नाम है?

अंजली अरोड़ा के पिता का नाम अश्विनी अरोड़ा और मां का नाम शैली अरोड़ा है।

अंजली अरोड़ा के कितने भाई-बहन हैं?

अंजली अरोड़ा का एक भाई है, जिनका नाम वंश अरोड़ा है।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े