(Dahi Khane ke Fayde | Dahi Khane ke Fayde aur Nuksan | दही खाने के फायदे | दही खाने के फायदे और नुकसान | Dahi Khane ke Nuksan | दही खाने के नुकसान | Curd Benefits in Hindi | Curd Side Effects in Hindi)
दही का प्रयोग हर घर में होता है। दही भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका नियमित सेवन पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। वजन भी कंट्रोल में रहता है। दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। दही में दूध से अधिक कैल्शियम पाया जाता है। वहीं इसके अलावा भी कई दही खाने के फायदे (Dahi Khane ke Fayde) हैं आइए जानते हैं दही खाने के फायदे (Dahi Khane ke Fayde) …

Table of Contents
दही खाने के फायदे – Curd Benefits in Hindi
- इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है दही
- ब्लडप्रेशर को कंट्रोल में रखता है दही
- चर्बी घटाने में सहायक है दही
- पेट की गर्मी को शांत करता है दही
- मुंह के छालों में फायदेमंद है दही
- वजन कम करने में मदद करता है दही
- बालों के लिए फायदेमंद है दही
- दही का सेवन दिमाग को रखे स्वस्थ
इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है दही
अगर आप खुद को कमजोर और थका हुआ महसूस करते हैं, तो रोज़ाना दही का सेवन करना चाहिए। रोजाना दही का सेवन आपको चुस्त और दुरुस्त बनाता है और तरोताज़ा भी रखता है। दही का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, और यह आपको हाइड्रेट भी करता है।
ब्लडप्रेशर को कंट्रोल में रखता है दही
अगर आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट दही का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। ब्लडप्रेशर के मरीजों को दही का सेवन जरूर करना चाहिए। यह कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है इसलिए दही को नियमित डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
चर्बी घटाने में सहायक है दही
दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी को घटाया जा सकता है। इसके सेवन से पाचनतंत्र मजबूत रहता है। यह कब्ज, अपज जैसी परेशानियों को भी दूर करता है। दही का सेवन गैस जैसी समस्या को भी दूर करता है।
Also Read : प्याज के फायदे और नुकसान
पेट की गर्मी को शांत करता है दही
दही का सेवन पेट की गर्मी को शांत करता है। दरअसल दही की तासीर ठंडी होती है। इस वजह से यह पेट की गर्मी को दूर करने में बेहद सहायक माना जाता है। दही के रोजाना सेवन से पेट से संबधिंत बिमारियां दूर रहती हैं।
मुंह के छालो में फायदेमंद है दही
मुंह के छालों का सीधा संबंध पेट की गर्मी से होता है। ऐसे में अगर आप मुंह के छालों से परेशान रहते हैं तो आपको रोजाना दोपहर के समय में एक कटोरी दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही में मौजूद बैक्टीरिया आतों को भी स्वस्थ रखता है।
त्वचा में निखार लाता है दही
चेहरे पर दही का पैक बना कर लगाने से त्वचा पर चमक आती है और त्वचा मुलायम भी बनी रहती है। दही से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा स्वस्थ व चमकदार दिखती है। वहीं गर्मियों में दही त्वचा के टैन को दूर करता है और सर्दियों में यह चेहरे के रूखेपन को मिटाता है।
वजन कम करने में मदद करता है दही
दही वजन पर नियंत्रण रखता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आपका वजन बढ़ने से रोकता है।
बालों के लिए फायदेमंद है दही
दही बालों के लिए काफी फायदेमंद है। अगर अंडे में दही मिलाकर बालों में पैक की तरह लगाया जाए, तो यह बालों को चमकदार व मजबूत बनाता है। इससे बाल झड़ने भी कम होते हैं। दही के इस्तेमाल से बालों में रूसी की समस्या से भी निजात मिलती है।
दातों को बनाता है मजबूत
दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो दातों को मजबूत बनाने का काम करता है। हर दिन दही का सेवन करने से दांत मजबूत बनते हैं।
दही का सेवन दिमाग को रखे स्वस्थ
दही दिमाग के लिए बेहद ही लाभकारी पाया गया है। दही में मौजूद लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया डिप्रेशन जैसी बीमारियों को दूर करता है। इसके साथ ही दही का सेवन उलझन स्ट्रेस कम करने में लाभकारी है।

दही के नुकसान – Curd Side Effects in Hindi
दही और चीनी आम तौर पर लोग खूब पसंद करते हैं और सलाद के साथ भी इसका नियमित सेवन किया जाता है। दही का प्रयोग सभी तरह के खानों के साथ करते हैं लेकिन दही का अधिक सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। जैसे दही खाने के फायदे (Dahi Khane ke Fayde)कई हैं वैसे ही कई दही खाने के नुकसान (Dahi Khane Ke Nuksan) भी हैं। आइए जानते हैं दही के नुकसान (Disadvantages of Curd) क्या-क्या हैं?
- शरीर में सूजन हो तो न करें दही का सेवन
- सांस लेने में समस्या है तो न करें दही का सेवन
- दही के ज्यादा सेवन से हो सकती है पेट की समस्या
शरीर में सूजन हो तो न करें दही का सेवन
यदि आपके शरीर में सूजन हो तो आप दही का सेवन न करें। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी हुई कोई भी समस्या हो तो आप दही के सेवन से बचें। ऐसे में दही के सेवन से आपको काफी बीमारियां घेर सकती हैं।
सांस लेने में समस्या है तो न करें दही का सेवन
यदि आपको खांसी जुकाम या सांस लेने में समस्या है तो आप दही से बिल्कुल दूरी बना लें। दही की तासीर ठंडी होती है जिससे वह खांसी जुकाम में और नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए ऐसी स्थिति में दही का सेवन न करें।
दही के ज्यादा सेवन से हो सकती है पेट की समस्या
दही का सेवन ज्यादा करने से पेट की समस्या भी हो सकती है। लेकिन अगर आप नियमित अपने डायट में दही का इस्तेमाल कर रहे हैं तो दही में काली मिर्च पाउडर या फिर शहद डाल कर इसका सेवन कर सकते हैं।

दही खाने का सही समय
दही का सेवन यदि आप सुबह नाश्ते के साथ या खाली पेट करते हैं तो यह आपको फायदा पहुंचाएगा। इसलिए इसका सेवन सुबह या दिन में ही करना चाहिए। गर्मियों में दही का सेवन आपके दिल और दिमाग को ठंडा रखने में मदद करता है।
FAQ’s
दही खाने के क्या फायदे हैं?
दही शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक है। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है और साथ ही इसका प्रयोग फेस पैक की तरह भी किया जा सकता है।
शरीर में सूजन की समस्या हो तो क्या दही का सेवन करना चाहिए?
अगर शरीर में सूजन जैसी समस्या हो तो दही का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे सूजन और भी बढ़ सकती है।
दही खाने से क्या नुकसान होते हैं?
दही का ज्यादा सेवन आपके पेट को खराब कर सकता है और इससे खांसी जुकाम जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।