आईपीएल 2023 का बिगुल बज चुका है। दरअसल बीसीसीआई की ओर से आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाडि़यों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 405 खिलाडि़यों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Table of Contents
IPL 2023 Players Auction List
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। मिनी ऑक्शन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मिनी ऑक्शन के लिए कुल 991 क्रिकेटर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 714 भारतीय खिलाड़ी शामिल थे।
बीसीसीआई ने इनमें से ही अब 405 खिलाडि़यों को शॉर्टलिस्ट किया है। बता दें कि सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए इन खिलाडि़यों पर बोली लगाएंगी। इन 405 खिलाडि़यों में 273 क्रिकेटर भारतीय हैं। वहीं 132 खिलाड़ी विदेशी हैं। इन 132 विदेशी प्लेयर्स में से 4 प्लेयर्स ऐसोसिएट देशों से हैं। वहीं इनमें 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। Also Read : Substitute Impact Player Rule In Hindi : आईपीएल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए प्लेयर्स का सबसे अधिक बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है। इस बेस प्राइज पर कुल 19 विदेशी प्लेयर ही नीलामी में शामिल होंगे। वहीं 11 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही 20 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए होगा। इसमें मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे भी शामिल हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास कुल 87 स्लॉट ही शेष हैं। इसका मतलब है कि सभी फ्रेंचाइजी मिलकर कुल 87 खिलाडि़यों को ही मिनी ऑक्शन से खरीद सकेंगे। इसमें विदेशी प्लेयर्स के लिए सिर्फ 30 स्लॉट ही शेष हैं।
बेन स्टोक्स, सैम करन, लिटन दास, जेसन होल्डर, केन विलियमसन, जो रूट, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा सहित कई बड़े प्लेयर्स को नीलामी में शामिल किया गया है। बता दें कि पिछले सीजन तक केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद और मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी कर रहे थे। इस सीजन इन दोनों खिलाडि़यों को रिलीज कर दिया गया है।
वहीं अगर बात करें किस आईपीएल टीम के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वह टीम है सनराइजर्स हैदराबाद। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियमसन के साथ निकोलस पूरन को रिलीज कर दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में कुल 42.25 करोड़ रुपए शेष हैं।

FAQ’s
आईपीएल 2023 के लिए नीलामी कब और कहां होगी?
आईपीएल 2023 के लिए नीलामी 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में होगी।
आईपीएल 2023 के लिए नीलामी में कितने खिलाड़ी शामिल होंगे?
आईपीएल 2023 नीलामी के लिए कुल 405 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
आईपीएल 2023 नीलामी के लिए किस टीम के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा है?
सनराइजर्स हैदराबाद (42.25 करोड़ रुपए)