लहसुन खाने के फायदे और नुकसान | Benefits of Garlic in Hindi

दाल में लहसुन का छौंक या फिर सब्जी में लहसुन का पेस्ट डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के स्वाद को बढ़ाने वाले इस लहसुन में ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। दरअसल लहसुन का प्रयोग अपने शरीर से रोगों को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। जी हां, यह शत प्रतिशत सही है कि लहसुन किसी जड़ी बूटी से कम नहीं है। पेट दर्द की समस्या को दूर करने से लेकर, हृदय को मजबूत करने तक, हर समस्‍या में लहसुन खाने के फायदे है।

लहसुन खाने के फायदे

लहसुन का सेवन हजारों साल से भी पहले से किया जा रहा है। यही नहीं ये ना केवल खाना पकाने के लिए उपयोगी होता है बल्कि कई घरों में तो यह दवाइयों के रूप में भी इस्तेमाल होता है। कोरोना काल में भी लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसका खूब सेवन किया। मगर जहां किसी चीज के फायदे होते हैं, वहीं उसके कई नुकसान भी होते हैं। इस तरह से लहसुन खाने के फायदे भी हैं और वहीं लहसुन के नुकसान भी। तो आइए आज जानते हैं लहसुन क्‍या है, लहसुन खाने के फायदे (Lahsun Khane ke fayde in hindi) और नुकसान (Lahsun Khane ke Nuksan in Hindi) आदि के बारे में-

लहसुन क्या है? – what is Lahsun or garlic?

लहसुन प्याज की एक प्रजाति है। पुरातन काल से लहसुन का प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जा रहा है। इसका स्वाद तीखा होता है लेकिन पकाने के बाद काफी हद तक बदलकर मृदुल हो जाता है। लहसुन की एक गांठ होती है जिसे विभाजित किया जा सकता है। यह कच्चा और पका हुआ दोनों तरीके से उपयोगी होता है। इसका इस्तेमाल पेट संबंधी बीमारियों में होता है इसमें पाई जाने वाली सल्फर के योगिक इसके तीखे स्वाद और गंध के लिए उत्तरदाई होते हैं इसका वैज्ञानिक नाम इंडियन सैटिवुम एल है। सबसे पहले लहसुन चीन में उत्पादित होता है उसके बाद भारत में और अब यह दुनिया भर में है लेकिन इसकी मुख्य रूप से खेती गुजरात मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में की जाती है। इसका 50% से भी ज्यादा उत्पादन गुजरात और मध्य प्रदेश राज्य में किया जाता है।

मुंह से बदबू आने के कारण, घरेलू उपाय | Causes of Bad Breath, Home Remedies

लहसुन खाने के फायदे – Benefits Of Garlic in Hindi

जब लहसुन को काटा, दबाया या चबाया जाता है, तो उसमें मौजूद सल्फर प्रतिक्रिया करता है और यौगिक/कंपाउंड बनाता है। लहसुन से बनने वाले कंपाउंड में सबसे मशहूर एलीसिन को माना जाता है। जो आपके शरीर को हर रोगों से दूर रखता है और काफी लाभकारी भी होता है। आइए जानते हैं लहसुन खाने के फायदे (Benefits Of Garlic in Hindi) क्या हैं।

जुकाम व बुखार में फायदेमंद है लहसुन

अगर आप रोज लहसुन की कली का प्रयोग करते हैं तो यह आपको सर्दी व जुकाम से बचाएगा। इतना ही नहीं अगर ठंड के मौसम में आप लहसुन का प्रयोग करते हैं या फिर अपने भोजन में लहसुन को शामिल करते हैं तो आप ठंड से खुद का ज्यादा अच्छी तरह बचाव कर सकते हैं। सर्दी जुकाम होने पर अपने काढ़े में शहद और अदरक के साथ लहसुन का प्रयोग भी आपको इससे छुटकारा दिलाएगा।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद है लहसुन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी लहसुन बेजोड़ दवा है। इसमें मौजूद विटामिन सी और दूसरे मिनरल्स इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं। साथ यह संक्रमण से बचाव मैं भी कारगर है।

ब्लड प्रेशर के लिए लाभकारी है लहसुन

दिल की बीमारियां जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों की जान लेती है। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन इन बीमारियों के होने की मुख्य वजहों में से एक है। लहसुन के पोषक तत्व हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर घटाने में मदद करते हैं। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रामबाण औषधि की तरह काम करता है। लहसुन का पुराना सत 24 हफ्तों तक लेने वाले ब्लड प्रेशर के मरीजों को काफी फायदा होता है।

फंगल इंफेक्शन में भी फायदेमंद है लहसुन

फंगल इंफेक्शन में भी लहसुन काफी फायदेमंद है। पैर या हाथ की उंगलियों के बीच में फंगल इन्फेक्शन हो जाने की वजह से कई बार काफी परेशानी होती है। प्रतिदिन की डाइट में कच्चे लहसुन का इस्तेमाल करने से ऐसी बीमारियां दूर हो जाती है। साथ ही उस जगह पर कच्चे लहसुन का पेस्ट लगाने से भी फायदा होता है।

पाचन तंत्र मजबूत बनाता है लहसुन

लहसुन का इस्तेमाल पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं। इसके साथ कई रिसर्च में यह भी कहा गया है कि लहसुन का इस्तेमाल कैंसर से बचाव में भी मदद करता है। लहसुन का इस्तेमाल करने वालों में कैंसर होने के चांसेस कम हो जाते हैं।

वजन कम करने में लहसुन खाने के फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से मोटापा को आसानी से कम किया जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है जिससे वजन कम करने में आसानी होती है।

उम्र बढ़ाने का काम करता है लहसुन

मनुष्य की उम्र बढ़ाने के बारे में लहसुन के प्रभाव को साबित करना लगभग असंभव जैसा ही है लेकिन जिंदगी भर खतरनाक असर डालने वाले तत्वों जैसे ब्लड प्रेशर में जरूर लहसुन फायदा पहुंचाता है। लहसुन आपकी लंबा जीवन जीने में मदद करता है। तथ्य यह भी है कि लहसुन संक्रामक बीमारियों में भी फायदा पहुंचाता है। इन बीमारियों और कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण भी हर साल हजारों लोगों की मौत होती है।

पुरूषों के लिए लहसुन खाने के फायदे

लहसुन को पुरूषों के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण बताया जाता है। दरअसल लहसुन में पाया जाने वाल एलीसीन नामक पदार्थ पुरूषों के मेल हार्मोंस को दुरूस्‍त रखता है। यही कारण है कि पुरूषों के लिए लहसुन के लाभ बेहद खास हैं।

लहसुन खाने के नुकसान – Side Effects Of Garlic in Hindi

जहां लहसुन के अनेक फायदे हैं तो वहीं इसके कई लहसुन खाने के नुकसान (Side Effects Of Garlic in Hindi) भी हैं। बता दे खाली पेट लहसुन का सेवन करने से बहुत से लोगों को हार्टबर्न मतली और उल्टी हो सकती है।

  • प्राकृतिक रूप से देखा जाए तो लहसुन को रक्त पतला करने वाला पदार्थ माना जाता है इसलिए अगर बड़ी मात्रा में हम लहसुन का सेवन करते हैं, तो इसके सेवन से रक्त पतला करने वाली दवा के साथ नहीं करना चाहिए।
  • रोजाना तौर पर आप लहसुन की दो से तीन कली खाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अगर आप इसका सप्लीमेंट लेते हैं, तो प्रतिदिन 600 से 1200 मिलीग्राम तक की मात्रा काफी है।
  • खाली पेट लहसुन का सेवन करने से दस्त लग सकते हैं। इसका कारण यह है कि लहसुन में सल्फर बनाने वाले योगिक पाए जाते हैं। यह दस्त को ट्रिगर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • कई बार इसका अत्यधिक उपयोग करने से पेट की कई समस्याएं हो जाती है। गर्मियों में इसका उपयोग कम ही करना चाहिए, क्योंकि यह गर्म होता है और गर्म तासीर की वजह से ही आमतौर पर इसे सर्दियों में उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
  • लहसुन की खुराक मुंह से लेने के बाद रक्त कोलेस्ट्रोल के स्तर में छोटी सी कमी देखी गई है, लेकिन इस मामले में मुंह से लहसुन की एक बड़ी राशि लेने के बाद एक स्वस्थ आदमी में दिल का दौरा पड़ने का उल्लेख किया गया है।
  • कच्चा लहसुन खाना सर दर्द की समस्या दे सकता है। कई अध्ययनों में यह बताया गया है कि लहसुन न्यूरोपेप्टाइड्स रिलीज करता है जो सर दर्द का कारण बनता है।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े