सूर्य ग्रहण एक प्रकार की खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण की घटना अमावस्‍या तिथि के दिन ही घटित होती है। 

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्‍वी और चंद्रमा एक ही लाइन में सीधे-सीधे आ जाते हैं। इसी कारण से सूर्य ग्रहण घटित होता है। 

इस बार सूर्य ग्रहण दिवाली के ठीक बाद पड़ रहा है। यह सूर्य ग्रहण 25 अक्‍टूबर 2022 के दिन घटित होने वाला है। 

यह सूर्य ग्रहण साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण है। इससे पहले साल 2022 में सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल के दिन पड़ा था। 

धार्मिक नजरिए से सूर्य ग्रहण का एक विशेष महत्‍व होता है। ज्‍योतिष के मुताबिक, इस बार सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगने वाला है।

ज्‍योतिषाचार्य के अनुसार, तुला राशि में सूर्य नीच के माने जाते हैं। ऐसे में वह अशुभ फल प्रदान करते हैं। 

पंचांग के अनुसार इस बार सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के साथ चंद्र, शुक्र व केतु भी तुला राशि में ही रहेंगे। ऐसे में तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा।

वहीं दूसरी तरफ इन चारों ग्रहों पर राहु की सीधी दृष्टि पड़ रही है, साथ में शनि भी इसे देखेंगे। ऐसे में यह सूर्य ग्रहण तीन राशियों के लिए नुकसानदायक रह सकता है। 

इन तीन राशियों में मिथुन, तुला और मकर राशि शामिल हैं। सूर्य ग्रहण के समय इन तीनों राशियों के जातकों को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। 

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बारे में विस्‍तार से जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।