कोरोना महामारी के कारण फिल्‍म RRR की रिलीज को टाल दिया गया था। पहले यह फिल्‍म 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी।

फिल्‍म RRR को एस एस राजामौली ने डायरेक्‍ट किया है। बता दें कि राजामौली ने ही फिल्‍म बाहुबली को भी डायरेक्‍ट किया था।

RRR में राम चरण ने अल्‍लूरी सीताराम राजू का किरदार निभाया है। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक क्रांतिकारी थे।

फिल्‍म में जूनियर एनटीआर ने कोमुरम भीम की भूमिका निभाई है। वे भारत के एक जनजातीय नेता थे। 

इस फिल्‍म में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। वह फिल्‍म में सीता नामक किरदार निभा रही हैं। 

फिल्‍म में बॉलीवुड के सिंघन अजय देवगन भी दिखेंगे। उनके कैरेक्‍टर को ताकत के मास्‍टर के रूप में दिखाया गया है। 

RRR में अजय देवगन का रोल छोटा ही है। इसका खुलासा एस एस राजामौली ने एक इंटरव्‍यू में किया था। 

फिल्‍म का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्‍म 1920 के भारत के स्‍वतंत्रता संग्राम के दो क्रांतिकारियों पर आधारित है। 

वहीं अब इस फिल्‍म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी हैं। फिल्‍म के मेकर्स ने RRR की रिलीज के लिए दो तारीखों को‍ निश्चित किया है। 

फिल्‍म RRR की नई रिलीज डेट जानने के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल के लिंक पर क्लिक करें।