IPL 2023 में विराट कोहली फिर संभालेंगे कप्‍तानी? जीत पर होगी नजर

आरसीबी और विराट कोहली का रिश्‍ता IPL के इतिहास के सबसे पुराने रिश्‍तों में से एक है। यही कारण है कि विराट आज तक RCB से अलग नहीं हुए। 

वहीं दूसरी तरफ IPL के अब त‍क के सफर में RCB का इतिहास कुछ खास नहीं रहा। RCB आज तक कभी भी IPL खिताब नहीं जीत पाई। 

बता दें कि विराट कोहली ने RCB की कप्‍तानी 9 सालों तक की। इतने साल कप्‍तान रहने के बाद भी वह एक बार भी IPL खिताब नहीं जीत सके।  

वहीं अगर बात आईपीएल में विराट कोहली के परफॉरमेंस की करें तो वह अब तक कुल 5 शतक और 44 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

इतने बेहतर आंकड़ों और 9 साल तक आरसीबी के कप्‍तान रहने के बाद भी विराट एक बार भी आरसीबी को आईपीएल खिताब नहीं जिता पाए। 

बता दें कि आईपीएल 2021 के दौरान ही विराट ने RCB की कप्‍तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से फाफ डु प्‍लेसिस RCB के कप्‍तान हैं। 

साल 2022 में आरसीबी ने फाफ डु प्‍लेसिस को 7 करोड़ रुपए में टीम के साथ जोड़ा था। इससे पहले फाफ चेन्‍नई सुप‍रकिंग्‍स के साथ थे। 

आईपीएल 2022 में फाफ की कप्‍तानी में भी आरसीबी एक बार फिर आईपीएल के खिताब से वंचित रह गई। 

ऐसे में अब क्‍या आईपीएल 2023 में एक बार फिर विराट कोहली आरसीबी की कप्‍तानी संभालेंगे? ऐसा कहना अभी जल्‍दबाजी होगी। 

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजायंट्स का कौन होगा कप्‍तान? विस्‍तार से जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।