आईपीएल 2022 की शुरूआत मार्च महीने के आखिर में होगी। वहीं इस बार यह सीजन मई माह तक चलेगा। 

इस बार आईपीएल में 10 टीमें हिस्‍सा लेंगी। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद की टीम नई शामिल होंगी। 

आईपीएल 2022 के लिए अभी सभी टीमों के पास 3-3 खिलाड़ी हैं। अधिकतर टीमों के कप्‍तानों का ऐलान भी हो चुका है।

ऐसे में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) का कप्‍तान कौन होगा? इस सवाल का जवाब पाने के लिए सभी बेताब हैं। 

आईपीएल 2021 के बाद विराट कोहली ने RCB की कप्‍तानी छोड़ दी थी। अब टीम अपने नए कप्‍तान की तलाश में है। 

RCB फेंचाइजी की नजर कुछ खिलाडि़यों पर है, जिन्‍हें वह अपनी टीम की कमान सौंप सकती है। 

इसमें सबसे पहला नाम ग्‍लेन मैक्‍सवेल का है। पिछले सीजन के बाद RCBने मैक्‍सवेल को रिटेन किया था।

दूसरी तरफ पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी RCB को कुछ नाम सुझाये हैं। इसमें डेविड वार्नर और जेसन होल्‍डर टॉप पर हैं। 

बता दें कि आईपीएल 2022 के लिए RCB ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसमें कोहली, मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज हैं।

वहीं कप्‍तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने टीम का पर्स बढ़ाने के लिए अपनी सैलरी में से दो करोड़ रुपए भी कम कर दिए हैं। 

ऐसे में RCB अब नए कप्तान के लिए बड़ा दांव भी लगा सकती है। किसी बड़े दिग्‍गज को भी मौका मिल सकता है। 

कैसी होगी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम? जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।