आपने अपने घर या कहीं बाहर रेस्‍टोरेंट आदि जगहों पर जब भोजन किया होगा तो कलौंजी जरूर खाई होगी। 

दरअसल कलौंजी हमारे आम जीवन का एक हिस्‍सा है। इसे घर या बाहर बनने वाले भोजन में मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है। 

बता दें कि सालों से कलौंजी के बीज का प्रयोग सब्‍जी, दाल या ब्रेड में फ्लेवर के लिए किया जाता आ रहा है। 

लेकिन क्‍या आप कलौंजी के फायदे जानते हैं? दरअसल कलौंजी कई तरह की बिमारियों में राहत पहुंचाने में कारगर साबित हुई है। 

चाहे कोलेस्‍टॉल को नियंत्रण में रखना हो या कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान हो, इन सभी समस्‍याओं में कलौंजी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

कलौंजी आपके बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके अंदर मौजूद पोषक तत्‍व आपके बालों को घना और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। 

दरअसल उम्र बढ़ने के साथ बालों के फॉलिकल्‍स से मेलानिन नामक सेल्‍स खत्‍म होने लगते हैं। जिस वजह से बाल सफेद हो सकते हैं। 

कुछ रिसर्च्स की मानें तो कलौंजी का तेल मेलानिन सेल्‍स की कमी को पूरा कर सकता है और बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद कर सकता है। 

इस कारण आप अपने काले बालों को ज्‍यादा दिनों तक सफेद होने से रोक सकते हैं। तेल की मदद से आप बालों को लम्‍बे समय तक खूबसूरत बनाए रख सकते हैं। 

लेकिन यहां यह कहना गलत होगा कि कलौंजी का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है। 

कलौंजी के फायदे और नुकसान के बारे में विस्‍तार से जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।