नकुल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से लोकसभा सांसद हैं। इसके साथ ही वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे हैं। ये लोकसभा में सबसे अमीर सांसद हैं। इनकी नेटवर्थ 660 करोड रुपए है।
एच वसंतकुमार लोकसभा में दूसरे सबसे अमीर सांसद हैं। ये तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से लोकसभा के सदस्य चुने गए हैं। साल 2019 में इनकी नेटवर्थ करीब 417 करोड़ रुपए थी।
डीके सुरेश कर्नाटक की बैंगलोर ग्रामीण सीट से लोकसभा सदस्य हैं। ये लोकसभा में तीसरे सबसे अमीर सांसद हैं। इनकी नेटवर्थ करीब 338 करोड़ रुपए है।
रघुराम कृष्ण राजू आंध्र प्रदेश की नरसापुरम सीट से लोकसभा सदस्य हैं। करीब 325 करोड़ की नेटवर्थ के साथ ये लोकसभा की चौथे सबसे अमीर सांसद हैं।
लोकसभा में सबसे अमीर सांसदों में जयदेव गाला पांचवे नंबर पर आते हैं। ये गुंतूर सीट से लोकसभा के सदस्य हैं। इनकी नेटवर्थ करीब 305 करोड़ रुपए है।