मेथी के दाने या बीज हम सभी के घरों में आसानी से उपलब्ध रहते हैं। दरअसल मेथी का सेवन करने से स्वास्थ्य को जबरदस्त लाभ होते हैं।
यहां ये याद रखना बेहद जरूरी है कि अगर किसी चीज से कुछ फायदे होते हैं तो उससे कुछ नुकसान भी जरूर संभव हैं। मेथी के साथ भी ऐसा ही है।
दरअसल अगर किसी व्यक्ति को कुछ खास बिमारियां हैं तो उन्हें मेथी का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए आज जानते हैं मेथी के नुकसान क्या-क्या हैं?
ब्लड शुगर के मरीजों को मेथी का सेवन बेहद सावधानी से करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
मेथी डायबिटीज मरीजों के ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकती है। इस कारण डायबिटीज मरीजों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।
मेथी के उपयोग से पेट संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे, गैस बनना, खट्टी डकारें आना। इसलिए इसकी मात्रा का विशेष ध्यान देना चाहिए।
मेथी के सेवन से त्वचा संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके सेवन से त्वचा पर जलन या सूजन हो सकती है।
बता दें कि गर्भवती महिलाओं को मेथी का पानी दिया जाता है ताकि उनके गर्भाशय के संकुचन और लेबर की शुरुआत हो सके।
इसलिए गर्भवती महिलाओं को मेथी खाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि इससे उन्हें प्रिटर्म लेबर या गर्भपात भी हो सकता है।
मेथी के फायदे और नुकसान के बारे में और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं। आप यहां अन्य वेब स्टोरी भी देख सकते हैं।