लहसुन आपके खाने का स्‍वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सेहत का भी पूरा ध्‍यान रखता है। दरअसल लहसुन में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। 

पेट दर्द की समस्या को दूर करने से लेकर, हृदय को मजबूत करने तक, हर समस्‍या में लहसुन खाने के फायदे है।

जब लहसुन को काटा, दबाया या चबाया जाता है, तो उसमें मौजूद सल्फर प्रतिक्रिया करता है और यौगिक/कंपाउंड बनाता है। 

लहसुन से बनने वाले कंपाउंड में सबसे मशहूर एलीसिन को माना जाता है। जो आपके शरीर को हर रोगों से दूर रखता है और काफी लाभकारी भी होता है। 

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी लहसुन बेजोड़ दवा है। इसमें मौजूद विटामिन सी और दूसरे मिनरल्स इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं।  

लहसुन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रामबाण औषधि की तरह काम करता है। लहसुन के पोषक तत्व हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर घटाने में मदद करते हैं।

लहसुन का इस्तेमाल पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं। लहसुन का इस्तेमाल कैंसर से बचाव में भी मदद करता है। 

रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से मोटापा आसानी से कम किया जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है जिससे वजन कम करने में आसानी होती है।

लहसुन में पाया जाने वाल एलीसीन नामक पदार्थ पुरूषों के मेल हार्मोंस को दुरूस्‍त रखता है। यही कारण है कि पुरूषों के लिए लहसुन के लाभ बेहद खास हैं। 

लहसुन खाने के फायदे कई हैं वहीं इससे कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।