लहसुन का प्रयोग अपने शरीर से रोगों को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। जी हां, यह शत प्रतिशत सही है कि लहसुन किसी जड़ी बूटी से कम नहीं है। 

पेट दर्द की समस्या को दूर करने से लेकर, हृदय को मजबूत करने तक, हर समस्‍या में लहसुन खाने के फायदे है। 

रोजाना लहसुन की दो से तीन कच्‍ची कली खाने से आप सर्दी-जुकाम जैसी बिमारी से बच सकते हैं। आप इसका सेवन काढ़े में भी कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी लहसुन बेजोड़ दवा है। इसमें मौजूद विटामिन सी और दूसरे मिनरल्स इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं। 

लहसुन के पोषक तत्व हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर घटाने में मदद करते हैं। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रामबाण औषधि की तरह काम करता है। 

फंगल इंफेक्शन में भी लहसुन काफी फायदेमंद है। प्रतिदिन डाइट में कच्चे लहसुन का इस्तेमाल करने से ऐसी बीमारियां दूर हो जाती हैं।

लहसुन का इस्तेमाल पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व खाने को पचाने  में मदद करते हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से मोटापा को आसानी से कम किया जा सकता है।  

लहसुन में पाया जाने वाल एलीसीन नामक पदार्थ पुरूषों के मेल हार्मोंस को दुरूस्‍त रखता है। यही कारण है कि पुरूषों के लिए लहसुन के लाभ बेहद खास हैं। 

लहसुन खाने के फायदे बहुत सारे हैं। वहीं इससे कई तरह के नुकसान भी होने की संभावना रहती है। विस्‍तार से जानने के लिए नीचे लिंक पर जाएं।