कलौंजी हमारे घरों में आसानी से मिल जाने वाली चीज है। आइए आज जानते हैं कलौंजी के फायदे और नुकसान क्‍या हैं?

कलौंजी ब्लड शुगर लेवल की समस्‍या को कम करता है। खाली पेट कलौंजी के बीजों का सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम रहता है।

कलौंजी किडनी स्टोन को ठीक करने में फायदेमंद है, यदि किसी को किडनी स्टोन की समस्‍या होती है तो वह व्‍यक्ति कलौंजी का सेवन कर सकता है।

कलौंजी की चाय आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, सुबह में खाली पेट कलौंजी का सेवन करने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

अगर आपको अस्‍थमा की समस्‍या है तो सुबह उठ़कर खाली पेट गर्म पानी में कलौंजी और शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है।

हाई ब्लडप्रेसर की समस्‍या होने पर खाली पेट गुनगुने पानी में कलौंजी का तेल मिलाकर पीने से ब्लडप्रेसर कंट्रोल में रहता है।

खाली पेट कलौंजी के सेवन से स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, और अग्नाशय कैंसर जैसी गम्भीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

ऑर्थराइटिस की समस्या में रोज सुबह कलौंजी के तेल का सेवन करने से आराम मिलता है। शरीर में सूजन होने पर कलौंजी के तेल का प्रयोग करें।

कलौंजी आपकी आँखों के लिए भी काफी फायदेमंद है, यदि आंखें लाल हो रही हों या पानी आ रहा हो तो कलौंजी का सेवन आरामदायक हो सकता है।

दातों के दर्द या मसूड़ों की समस्या है, तो कलौंजी के तेल को लगाने और गरम पानी में कलौंजी को उबाल कर उसके सेवन से आराम मिलता है। 

कलौंजी के फायदे कई हैं तो वहीं इसके सेवन से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। विस्‍तार से जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।