तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा शो में आए दिन कुछ न कुछ नया होता दिख रहा है। हाल ही में इसके प्रमुख किरकार तारक मेहता ने शो छोड़ दिया था। 

बता दें कि शो में तारक मेहता का किरदार शैलेश लोढ़ा निभाया करते थे। वहीं अब यह किरदार सचिन श्रॉफ निभाते हुए नजर आने वाले हैं। 

इससे पहले भी कई किरदारों ने शो को अलविदा कहा है। शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी भी लगभग एक साल से शो में नजर नहीं आ रहीं। 

मेकर्स ने भी दिशा वकानी की जगह पर अभी तक किसी और को शो में दयाबेन का किरदार निभाने के लिए अप्रोच नहीं किया है। ऐसे में उनके लौटने की उम्‍मीद अभी बाकी है।

वहीं अब शैलेश लोढ़ा की वापसी की उम्‍मीद लगभग खत्‍म होने के बाद उनके परममित्र जेठालाल यानी दिलीप जोशी भी शो से गायब चल रहे हैं। 

हाल ही के एक एपिसोड़ में जेठालाल को अमेरिका जाते हुए दिखाया गया था। इसके बाद से जेठालाल का किरदार शो में नजर नहीं आया है। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स शो के मेकर्स पर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। यूजर्स का कहना है सभी पुराने चेहरे शो छोड़ रहे हैं। अगर जेठालाल यानी दिलीप जोशी भी शो में नहीं रहेंगे तो?

दर्शकों को अब जेठालाल के रिप्‍लेस होने का डर सता रहा है। इसीलिए उन्‍होंने शो के मेकर्स को अल्‍टीमेटम दिया है कि चाहे कुछ हो जाए लेकिन जेठालाल शो से नहीं जाने चाहिए। 

बता दें कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी अभी कैलिफोर्निया में छुट्टियां मना रहे हैं। उनके तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा शो को छोड़ने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शैलेश लोढ़ा के बारे में विस्‍तार से जानकारी के लिए या अन्‍य ऐसी ही अन्‍य तमाम रोचक जानकारियों के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।