Pathaan से भी बड़ा धमाका करेंगे शाहरुख? Jawaan में होंगे ये सितारे 

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्‍म Pathaan ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई है। इस फिल्‍म को दर्शकों का खूब प्‍यार मिल रहा है। 

बता दें कि चार साल बाद शाहरुख खान ने फिल्‍मी दुनिया में कमबैक किया है। इससे पहले उनकी फिल्‍म जीरो फ्लॉप साबित हुई थी। 

शाहरुख की फिल्‍म पठान ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया था। वहीं इसकी कमाई के नए-नए रिकॉर्ड अभी भी बन ही रहे हैं। 

शाहरुख खान की फिल्‍म पठान की सफलता को देखकर कई फिल्‍म मेकर्स ने अपनी फिल्‍मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। 

वहीं शाहरुख की फिल्‍म पठान के बाद अब फिल्‍म Jawaan से कुछ और भी ज्‍यादा बड़ी उम्‍मीदें लगाई जा रही हैं। 

दरअसल शाहरुख खान की फिल्‍म Jawaan भी इसी साल 2 जून को रिलीज होने वाली है। इस‍ फिल्‍म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। 

फिल्‍म Jawaan की शूटिंग जोरों से चल रही है। शाहरुख खान इस फिल्‍म में एक बार फिर जबरदस्‍त एक्‍शन करते नजर आने वाले हैं। 

जवान में शाहरुख खान के साथ साउथ सुपरस्‍टार विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। वे इस फिल्‍म में मुख्‍य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। 

वहीं विजय सेतुपति के अलावा साउथ की प्रियामणि भी फिल्‍म में नजर आएंगी। प्रियामणि भी फिल्‍म में मुख्‍य रोल में होंगी। 

इस सबके अलावा अब खबर है कि फिल्‍म जवान में शाहरुख के साथ थलपति विजय भी नजर आएंगे। थलपति विजय फिल्‍म में कैमियो रोल करेंगे। 

फिल्‍म Jawaan और Pathaan के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं।