आईपीएल 2022 के शेड्यूल (IPL 2022 Schedule) का ऐलान कर दिया गया है। इस बार आईपीएल भारत में ही खेला जाएगा। 

गुरुवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फैसला हुआ कि आईपीएल 2022 की शुरूआत 26 मार्च से होगी। 

आईपीएल 2022 का आयोजन मुंबई और पुणे में किया जाएगा। मुंबई और पुणे के 4 मैदानों पर सभी मैच खेले जाएंगे। 

मुंबई के मैदानों पर कुल 55 मैच और पुणे के मैदानों पर 15 मैच खेले जाएंगे। 

20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में, 20 मैच डीवाई पाटिल स्‍टेडियम में और 15 मैच सीसीआई में होंगे। 

15 मैच पुणे में आयोजित किए जाएंगे। आईपीएल 2022 का पहला मैच 26 मार्च को खेला जाएगा। 

आईपीएल 2022 में 10 टीमें हिस्‍सा लेंगी। इससे पहले आइपीएल में 8 टीमें ही खेलती आई हैं। 

इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस नई टीमें जुड़ने वाली हैं।  

इस बार आईपीएल में दर्शकों की एंट्री भी हो सकती है। 20 से 25 फीसदी दर्शकों को मैच देखने की एंट्री मिल सकती है। 

आईपीएल 2022 ऑक्‍शन में सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे। ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा। 

IPL 2022 का पूरा शेड्यूल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।