भारत में तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है। दरअसल हिंदू धर्म से तुलसी के पौधे का बेहद गहरा नाता है।
तुलसी का पौधा भारत देश में पूज्य होने के साथ ही कई औषधीय गुणों का भंडार भी माना जाता है। आइए जानते हैं तुलसी के फायदे...
तुलसी के पौधे में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका प्रयोग एलोपैथी से लेकर आयुर्वेद और होम्योपैथी तक में किया जाता है।
अगर कोई व्यक्ति रोजाना तुलसी के 4 से 5 पत्तों का सेवन करता है तो उसके मस्तिष्क की कार्यक्षमता तेज होती है और व्यक्ति की याद्दाश्त भी तीव्र होती है।
तुलसी के पत्तों का रस (Benefit of Tulsi Juice) गरम पानी में मिलाकर कुल्ला करने से गले की खराश में राहत मिलती है।
तुलसी के पौधे को इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधकर क्षमता बढ़ती है।
तुलसी की 8 से 10 पत्तियों को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर उसका सेवन करें तो काफी हद तक डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
कब्ज की समस्या होने पर एक गिलास गर्म पानी में दो ग्राम तुलसी के बीजों को मिलाकर पीने से राहत मिलती है।
मलेरिया की समस्या होने पर तुलसी के पत्तों का काढ़ा जरूर पीना चाहिए। इसका दिन में तीन बार सुबह, दोपहर और शाम को सेवन करना चाहिए।
तुलसी के फायदे तो कई हैं लेकिन कई बार इससे नुकसान भी हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।