ग्रहण एक प्रकार की खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण की घटना अमावस्‍या के दिन होती है।  

चंद्रमा जब पृथ्‍वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, तो इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस काल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। 

सूतक काल की शुरूआत से ग्रहण की समाप्ति तक विशेष सावधानियां बरती जाती हैं।  

साल 2022 में कुल चार ग्रहण पड़ने वाले हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। 

साल 2022 का सबसे पहला ग्रहण, सूर्यग्रहण होगा। एक साल में अधिकतम दो सूर्य ग्रहण होते हैं। 

2022 में पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 के दिन पड़ने वाला है। भारत में यह नहीं  दिखेगा। 

साल 2022 में पड़ने वाला पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात में 12:15 बजे शुरू होगा। 

यह सूर्य ग्रहण सुबह 04:06 बजे समाप्‍त होगा। भारत में इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा। 

इसके साथ ही इस साल दो चंद्र ग्रहण और एक अन्‍य सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है। 

साल 2022 में पड़ने वाले सभी ग्रहणों के बारे में विस्‍तार से जानने के लिए लिंक पर जाएं।