फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण 11 सालों से राज कर रही हैं। अब दीपिका बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखा रही हैं।
बीते 11 सालों में दीपिका ने खूब नाम कमाया। लेकिन आज हम आपको दीपिका नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण के बारे में बताएंगे।
दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण उनसे 5 साल छोटी हैं। 1991 में जन्मीं अनीशा एक गोल्फर हैं। जो इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करती हैं।
अनीशा का अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। वो गोल्फ में ही अपना करियर बना रही हैं।
अनीशा की पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से हुई है। गोल्फ के अलावा अनीशा क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी हाथ आजमा रही हैं।
अनीशा ने 12 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। अनीशा के पिता प्रकाश पादुकोण खुद भी एक बैडमिंटन लेजेंड हैं।
अपने पिता से इंस्पायर होकर उन्होंने गोल्फ खेलना शुरू किया। एक इंटरव्यू में अनीशा ने बताया था कि उनकी फेवरेट स्पोर्ट्सपर्सन सायना नेहवाल हैं।
उन्होंने दीपिका के बारे में बताते हुए कहा था कि वो मेरी मां की तरह देखभाल करती हैं। दीपिका बहुत केयरिंग और प्रोटेक्टिव हैं।
दीपिका और अनीशा की परवरिश बेंगलुरु में हुई थी। अपने-अपने हुनर में माहिर ये दोनों बहनें बेहद स्वादिष्ट खाना भी बनाती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बारे में और अधिक रोचक तथ्य जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।