रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र आखिरकार बॉलीवुड के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हो रही है। इस फिल्म ने आखिरकार बॉलीवुड के सूखे को खत्म कर दिया है।
रणबीर आलिया की ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म का ओपनिंग वीकेंड काफी जोरदार रहा है। इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म ब्रह्मास्त्र ने अब तक सभी भाषाओं में कुल 122.58 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बता दें इस फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया है।
पहले दिन ब्रह्मास्त्र ने भारत में 37 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग की थी। इसके बाद रणबीर-आलिया की फिल्म ने दूसरे दिन 42 करोड़ का बिजनेस किया।
हर नए दिन ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर सेंसेशनल साबित हो रही है। रणबीर-आलिया की फिल्म के तीसरे दिन सभी भाषाओं में 44.80 करोड़ का बिजनेस करने का अनुमान है।
ब्रह्मास्त्र के हिंदी वर्जन ने भी दमदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने 32 करोड़ के साथ खाता खोला और दूसरे दिन 38 करोड़ कमाए। ब्रह्मास्त्र का पूरे भारत में डंका बज रहा है।
विदेश में भी ये फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। बायकॉट ट्रेंड, निगेटिव रिव्यूज का फिल्म के कलेक्शन पर बिल्कुल भी असर होता नहीं दिखा है।
तीन दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री पाकर ब्रह्मास्त्र ने रिकॉर्ड तोड़ा है। ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ कमाने वाली ब्रह्मास्त्र सातवीं फिल्म है।
वहीं यह 100 करोड़ कमाने वाली रणबीर कपूर की दूसरी फिल्म है। ब्रह्मास्त्र के साथ आलिया ने इस क्लब में डेब्यू किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्रह्मास्त्र का ग्रॉस ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करीब 225 करोड़ रुपए है।
बॉलीवुड के ब्रह्मास्त्र के साथ ऐसी ही अन्य तमाम रोचक जानकारियों के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं।