अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। वह मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।
अपर्णा यादव ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अपर्णा को हार का सामना करना पड़ा था।
अपर्णा यादव का जन्म 1 जनवरी 1990 के दिन हुआ था। अपर्णा यादव के पिता का नाम अरविंद सिंह बिष्ट व मां का नाम अंबी बिष्ट है।
अपर्णा यादव की शादी साल 2011 में प्रतीक यादव से हुई थी। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के पुत्र हैं।
शादी से पहले अपर्णा और प्रतीक करीब आठ साल तक प्यार में रहे थे। अपर्णा यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे आठ साल तक दोस्त रहे। इसलिए उन्हें हाईस्कूल स्वीटहर्ट्स कहा जा सकता है।
अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की एक पुत्री है जिसका नाम प्रथमा यादव है।
अपर्णा यादव ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से परास्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके साथ उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से शास्त्रीय संगीत की भी शिक्षा ग्रहण की है।
साल 2014 में अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की खूब प्रशंसा की थी। इसके बाद अपर्णा यादव को खूब लाइमलाइट मिली।
अपर्णा यादव bAware नाम का एक संगठन चलाती हैं। वह विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं।
अपर्णा यादव ने आज समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।
अपर्णा यादव के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।