ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाने में स्‍वादिष्‍ट होने के साथ-साथ स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। यही कारण है‍ कि कई बार डॉक्‍टर भी इन्‍हें खाने की सलाह देते हैं। 

चाहे काजू हो, या फिर बादाम, या फिर किशमिश, या खजूर, या अखरोट, यह सभी ऐसे ड्राई फ्रूट्स या नट्स हैं, जो आपको कुछ दिनों में ही सेहतमंद बना सकते हैं।  

अखरोट खाने के फायदे (Akhrot Khane Ke Fayde in Hindi) जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं। आइए जानते हैं अखरोट के बारे में कुछ महत्‍वपूर्ण जानकारियां... 

दिन में 4 से 5 अखरोट खाने से आपके हार्ट की सेहत सुधर सकती है। दरअसल अखरोट आपके कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम करने में मदद करता है। 

अखरोट में पाए जाने वाले एंटीऑक्‍सीडेंट्स आपकी त्‍वचा के साथ-साथ आपकी आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं। 

अखरोट को अगर आप ध्‍यान से देखते हैं तो यह आपको किसी मनुष्‍य के मस्तिष्‍क की भांति ही नजर आता है। दरअसल इसके गुण भी कुछ ऐसे ही हैं।  

अखरोट में पाया जाने वाला फाइबर आपको कब्‍ज से छुटकारा दिला सकता है इसके साथ ही यह आपकी आंतों की सफाई में भी मददगार साबित होता है। 

अखरोट फैट और कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद भी वजन को कम करने में सहायक माना गया है। अखरोट भूख को नियंत्रित करने में सहायक है। 

अखरोट में पाए जाने वाले विटामिन ए, विटामिन ई, बी-कॉम्‍प्लेक्‍स और फैटी एसिड गर्भावस्‍था के दौरान शिशु के मानसिक विकास में मदद करता है।

अखरोट फैट और कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद भी वजन को कम करने में सहायक माना गया है। अखरोट भूख को नियंत्रित करने में सहायक है। 

अखरोट खाने के फायदों के साथ इससे कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसे खाने का सही तरीका व अन्‍य जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।