अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को वर्तमान में देश के प्रतिभाशाली युवाओं में शामिल किया जाता है। अर्जुन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेटर के तौर पर जाने जाते हैं। अपने पिता की तरह एक क्रिकेटर बनने की चाह रखने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला मैच अपने स्कूल के लिए खेला था। अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक अंडर-13 और अंडर-19 की टीम के लिए कई मैच खेले हैं।
अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के गेंदबाज के तौर पर जाने-जाते हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने 08 साल की उम्र से ही क्रिकेट सीखना शुरू कर दिया था। हाल ही में अर्जुन को रणजी ट्रॉफी के लिए सेलेक्ट किया गया। आइये जानते हैं अर्जुन तेंदुलकर का जीवन परिचय (Arjun Tendulkar Biography in Hindi)…

Table of Contents
अर्जुन तेंदुलकर की जीवनी – Arjun Tendulkar Biography in Hindi
नाम | अर्जुन तेंदुलकर |
जन्म | 24 सितम्बर 1999 |
आयु | 23 वर्ष |
जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र, भारत |
पिता का नाम | सचिन तेंदुलकर |
माता का नाम | अंजली तेंदुलकर |
बहन | सारा तेंदुलकर |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | क्रिकेटर |
क्रिकेट की शुरुआत | 2010- अंडर-13 से |
आईपीएल टीम | मुम्बई इंडियंस |
पहला आईपीएल मैच | 16 अप्रैल 2023 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
कोच | सचिन तेंदुलकर |
अर्जुन तेंदुलकर कौन हैं? – Who is Arjun Tendulkar (Wikipedia) in Hindi?
अर्जुन तेंदुलकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पुत्र हैं। अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह ही एक क्रिकेटर हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज के तौर पर जाने जाते हैं। अर्जुन तेन्दुलकर ने अंडर 13टीन से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। हाल ही में उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए चुना गया। अर्जुन तेंदुलकर ने 08 वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। अर्जुन के क्रिकेट कोच उनके पिता सचिन तेंदुलकर हैं।
अर्जुन तेंदुलकर का जन्म और माता-पिता – Arjun Tendulkar DOB And Mother-Father
अर्जुन तेंदुलकर का जन्म मुंबई महाराष्ट्र में 24 सितम्बर 1999 को हुआ था। वे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पुत्र हैं। अर्जुन की माँ का नाम अंजली तेंदुलकर है। अर्जुन की माँ अंजलि तेंदुलकर एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम सारा तेंदुलकर है। अर्जुन का बचपन मुंबई में बीता। इनके माता पिता मराठी ब्राह्मण परिवार से आते हैं। अर्जुन बचपन से ही अपने पिता एक क्रिकेटर बनना चाहते हैं इसकी शुरुआत उन्होंने बचपन से कर दी थी। Also Read : IPL 2023 Players Auction List : 405 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, इस दिन लगेगी बोली
अर्जुन तेंदुलकर की शिक्षा – Arjun Tendulkar Education in hindi
अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी शिक्षा मुंबई स्थित धीरूभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की। बचाना से लेकर अपनी ग्रेजुएशन तक की शिक्षा अर्जुन ने धीरूभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल से ही प्राप्त की। अर्जुन तेंदुलकर शिक्षा के साथ अपना समय क्रिकेट को भी देते थे। अर्जुन जब 08 साल के थे तभी उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट कोचिंग क्लब में दाल दिया था।
अर्जुन तेंदुलकर का करियर – Arjun Tendulkar Career in Hindi
अर्जुन तेंदुलकर ने 08 साल की उम्र से क्रिकेट की ट्रेनिंग लेनी स्टार्ट कर दी थी। ट्रेनिंग लेने के साथ ही अर्जुन ने बहुत कम उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था साल 2010 में अर्जुन ने अंडर 13 के तहत अपना पहला मैच खेला था। इसके बाद साल 2011 में अर्जुन तेंदुलकर ने अपना राष्ट्रीय स्तर का मैच पुणे में केन्डेंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला था।
इसके बाद साल 2011 में ही अर्जुन ने धीरूभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से जमना बाई नरसी स्कूल के खिलाफ एक मैच खेला जिसमे उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर 08 विकेट लिए और अपनी टीम के साथ जीत दर्ज की। उस समय में वे अपने स्कूल की क्रिकेट टीम के कप्तान थे।
इसके बाद साल 2012 में अर्जुन ने अपना पहला अंडर-14 मैच खेला और अपने करियर का पहला शतक बनाया। इसके बाद उन्होंने राज्य स्तर की टीम के लिए खेला। अंडर -14 के तहत उन्होंने मुंबई की टीम साथ गुजरात के खिलाफ खेला और जीत दर्ज की।
इसके बाद अर्जुन ने साल 2017-18 में अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ खेलना शुरू किया और कई टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया। इसके बाद अंडर-19 मे रहते हुए अर्जुन ने अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले इसके बाद उन्होंने भारत की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ भी मैच खेला। इसके बाद अर्जुन को टी20 लीग के लिए चुना गया।
इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर को साल 2021 में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रूपये में खरीदा। अर्जुन क्रिकेट में आलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। लेकिन उनकी बॉलिंग बैटिंग से ज्यादा पसंद की जा रही है। हाल ही में उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए चुना गया और अपने रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में खेलते हुए अर्जुन ने शतक जड़ा।
अर्जुन तेंदुलकर रोचक तथ्य – Interesting Facts About Arjun Tendulkar in Hindi
अर्जुन तेंदुलकर को ‘जूनियर तेंदुलकर’ के नाम से भी जाना जाता है। अर्जुन तेंदुलकर अपनी लम्बाई के लिए मुख्य रूप से जाने जाते हैं उनके पिता सचिन तेंदुलकर की लम्बाई करीब 5.4 थी लेकिन अर्जुन की लम्बाई करीब 6.3 फ़ीट है वह अपने पिता से करीब 1 फुट लम्बे हैं।
पहला आइपीएल मैच – Arjun Tendulkar IPL Debut Match
अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला। इस मैच में उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी की, हालांकि इन दो ओवर में उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई। अर्जुन तेंदुलकर ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल चार मैच खेले हैं, वहीं इन चार मैंचों में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए हैं।
FAQ’s
अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?
अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम में हैं।
क्या अर्जुन तेंदुलकर तेज गति के गेंदबाज हैं?
हां
अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट में रोल क्या है?
अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं।