जानिए कौन हैं पुष्‍कर सिंह धामी, जिनको बीजेपी ने बनाया उत्‍तराखंड का नया सीएम

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तराखंड में अब एक युवा चेहरे पर दांव लगाया है। दरअसल बीजेपी ने उत्‍तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चुना है। वह उत्‍तराखंड के 11वें सीएम बनेंगे।

पुष्कर सिंह धामी

पुष्‍कर सिंह धामी होंगे नए सीएम

बता दें कि उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक संकट के चलते अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके बाद आज देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्‍कर सिंह धामी को नया नेता चुना गया।

राजनाथ के करीबी हैं धामी

पुष्कर सिंह धामी उत्‍तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की खटीमा विधानसभा से दो बार के विधायक चुने गए हैं। धामी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। वहीं इसके साथ ही धामी पूर्व मुख्‍यमंत्री भगत सिंह कोशियारी के ओएसडी भी रहे हैं।

संघ से है गहरा नाता

इसके साथ ही पुष्‍कर सिंह धामी की संघ से भी नजदीकियां हैं। विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट की दस्‍तक से हिला भारत, अब तक मिले इतने नए मामले

तीरथ सिंह रावत का इस्‍तीफा

बता दें कि तीरथ सिंह रावत उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री के पद पर करीब 4 महीने ही रहे। तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार शाम बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्‍हें अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं इसके बाद देर रात में उन्होंने औपचारिक तौर पर राज्यपाल को भी अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

उत्‍तराखंड में बीजेपी

तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने संवैधानिक संकट के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि उत्तराखंड में 70 सीटों की विधानसभा में बीजेपी के 57 विधायक हैं। इसमें गंगोत्री की एक सीट खाली है।

कौन हैं पुष्‍कर सिंह धामी

पुष्कर सिंह धामी एक युवा नेता हैं। फिलहाल वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं। धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ।

Leave a Comment

गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े Pathaan से भी बड़ा धमाका करेंगे शाहरुख? Jawaan में होंगे ये सितारे IPL 2023 के लिए BCCI ने शॉर्टलिस्‍ट किए सिर्फ इतने खिलाड़ी अगर आप ठंड में बन जाते हैं आलसी, तो अपनाएं ये टिप्‍स उमरान मलिक ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, डाली सबसे तेज गेंद