उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2021 में होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET EXAM 2021 NEW DATE) अब 24 अगस्त को होगी। पहले यह परीक्षा 20 अगस्त को होनी तय थी।
Table of Contents
UPSSSC PET EXAM 2021 NEW DATE
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से जानकारी दी गई कि पीईटी परीक्षा 2021 (PET Exam 2021) की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। आयोग की ओर से बताया गया कि अब यह परीक्षा 24 अगस्त दिन मंगलवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021
#UPSSSC_PET_DATE_EXTEND #UPSSSC_Pet #UPSSSC https://t.co/0Jwo8Wu9aD pic.twitter.com/JNEk0UiMCx
— Bole Lucknow (@BoleLucknow) August 10, 2021
UPSSSC PET 2021 Admit Card
जानकारी के मुताबिक, आयोग जल्द ही पीईटी परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का भी ऐलान कर देगा। एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in को नियमित चेक करते रहें।
UPSSSC PET 2021 Exam Pattern
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 में अभ्यर्थियों से 100 नंबर के 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें कि इंटरमीडियट पाठ्यक्रम तक के प्रश्न ही पीईटी परीक्षा 2021 में पूछे जाएंगे। इसमें हर सही जवाब के लिए अभ्यर्थियों को 1 नंबर मिलेगा, जबकि हर गलत जवाब पर ¼ नंबर काट लिए जाएंगे।
FAQ
Q : UPSSSC PET 2021 परीक्षा कब होगी?
Ans : 24 अगस्त 2021
Q : UPSSSC PET 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
Ans : UPSSSC PET 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की संभावना है।
Q : UPSSSC PET Admit Card 2021 कैसे डाउनलोड करें?
Ans : अभ्यर्थी UPSSSC PET Admit Card 2021 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
Q : क्या UPSSSC PET 2021 परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी?
Ans : हां, हर गलत जवाब के लिए UPSSSC PET 2021 परीक्षा में ¼ नंबर की निगेटिव मार्किंग होगी।