लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UTTAR PRADESH SUBORDINATE SERVICES SELECTION COMMISSION) ने 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती (UPSSSC Bharti 2021) कराने के लिए डेटशीट जारी कर दी है। इन भर्तियों (यूपीएसएसएससी भर्ती 2021) की प्रक्रिया इसी महीने से शुरू कर दी जाएगी। आयोग ने इन भर्तियों को साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा है।
यूपीएसएसएससी भर्ती 2021 में इन पदों पर नई भर्तियां (UPSSSC Bharti 2021)
राजस्व लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले पद – 9212
गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले पद – 2500
कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता के पद – 2000
प्रयोगशाला प्राविधिक, एक्सरे प्राविधिक व समान योग्यता के पद – 1200
ग्राम पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2021
यूपीएसएसएससी भर्ती 2021-22 में नई भर्तियों की परीक्षा तिथि
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC Preliminary Eligibility Test Date 2021) – 20 अगस्त
राजस्व लेखपाल ( UPSSSC Lekhpal Bharti 2021), स्वास्थ्य कार्यकर्ता (UPSSSC health worker Or Equivalent Bharti 2021) व समान योग्यता वोल 9212 पद पर भर्ती परीक्षा – नवंबर 2021
गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता (UPSSSC Ganna paryavekshak Bharti 2021) वाले 2500 पदों पर भर्ती परीक्षा – फरवरी 2022
कनिष्ठ सहायक (UPSSSC Junior Assistant Bharti 2021), आशुलिपिक (UPSSSC stenographer Bharti 2021) व समान योग्यता के 2000 पदों भर्ती परीक्षा – मार्च 2022
प्रयोगशाला प्राविधिक (UPSSSC Laboratory technician Bharti 2021), एक्सरे प्राविधिक (UPSSSC X-ray technician Bharti 2021) व समान योग्यता के 1200 पदों पर भर्ती परीक्षा – मार्च 2022
UP Sanskrit Teacher Bharti 2021
अगले दो महीनों में होंगी इतनी भर्तियां
कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant Bharti 2021) व कनिष्ठ लिपिक (Junior clerk Bharti 2021) के 15 विभागों में 536 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 31 अगस्त से शुरू होंगे। वहीं आबकारी सिपाही (excise constable Bharti 2021) के 405 पदों पर भर्ती परिणाम अगस्त में जारी किए जाएंगे। वहीं इसके लिए साक्षात्कार सितंबर में होगा।
सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (दो) (Combined Subordinate Service (2) ) के 741 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम अगस्त में जारी किया जाएगा। इसके साथ ही होम्योपैथिक फार्मासिस्ट (भैषजिक) (Homeopathic Pharmacist (medical) Bharti 2021) के 420 पदों पर भर्ती के अंतिम परिणाम सितंबर में जारी होंगे।
वहीं कंप्यूटर आपरेटर (computer operator Bharti 2021) के 79 पदों पर भर्ती परिणाम अगस्त में जारी होंगे, वहीं इसके अंतिम परिणाम सितंबर में जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही 29 विभागों में कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant Bharti 2021) के 1403 पदों पर भर्ती टाइपिंग परीक्षा परिणाम अगस्त में तथा अंतिम परिणाम सितंबर में जारी किए जाएंगे। वहीं आशुलिपिक (stenographer Bharti 2021) इत्यादि के 284 पदों पर भर्ती के लिए अभिलेख परीक्षण अगस्त में और अंतिम परिणाम सितंबर में जारी होंगे।
इन पदों पर सितंबर से होंगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 7138 पदों पर भर्ती की परीक्षाएं सितंबर से कराएगा। इसमें राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग (State Agricultural Produce Mandi Council Joint Cadre Bharti 2021) के 16 पदों की भर्ती परीक्षा सितंबर में होगी। वहीं अवर अभियंता संगणक (junior engineer computer Bharti 2021) व फोरमैन (foreman Bharti 2021) के 1477 पदों की भर्ती परीक्षा अक्तूबर में कराई जाएगी। इसके साथ ही सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (Combined Subordinate Services General Selection Bharti 2021) के 672 पदों के लिए भर्ती परीक्षा अक्तूबर में ही कराई जाएगी।
वहीं आयोग सहायक सांख्यिकी अधिकारी (assistant statistics officer Bharti 2021) एवं सहायक शोध अधिकारी (assistant research officer Bharti 2021) के 904 पदों की परीक्षा दिसंबर में कराएगा। इसके साथ ही वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक (forest guard and wildlife guard Bharti 2021) के 655 पदों पर भर्ती परीक्षा दिसंबर में होगी। सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (assistant boring technician Bharti 2021) के 486 पदों और सम्मिलित अवर अभियंता भर्ती परीक्षा (Junior Engineer Recruitment Exam 2022) जनवरी 2022 में कराई जाएगी।
उप वास्तुविद (deputy architect) के 489 पदों पर भर्ती परीक्षा जनवरी 2022 में कराई जाएगी। इसके साथ ही सम्मिलित तकनीकी सेवा (integrated technical service) के 486 पदों पर भर्ती की परीक्षा फरवरी 2022 में होगी। वहीं सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी (Village Panchayat Officer) एवं वीडीओ (VDO Bharti 2021 UP) व समाज कल्याण पर्यवेक्षक (social welfare supervisor) के 1953 पदों पर भर्ती परीक्षा मार्च 2022 में कराई जाएगी।