UP Sanskrit Teacher Bharti 2021 : संस्‍कृत शिक्षकों की होगी भर्ती, इतना मिलेगा मानदेय

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़े स्‍तर पर शिक्षकों की भर्ती करने का आदेश जारी किया है। यह शिक्षक भर्ती उत्‍तर प्रदेश में संस्‍कृत भाषा (UP Sanskrit Teacher Bharti 2021) के उत्‍थान को देखते हुए की जाएगी। यह भर्तियां मानदेय पर की जाएंगी।

UP Sanskrit Teacher Bharti 2021

UP Snaskrit Teacher Bharti 2021 : इतना मिलेगा मानदेय 

बता दें कि यह भर्तियां अशासकीय सहायता प्राप्‍त संस्‍कृत माध्‍यमिक विद्यालयों और राजकीय संस्‍कृत विद्यालयों में की जाएंगी। इसमें पूर्व मध्‍यमा स्‍तर के संस्‍कृत शिक्षकों (purva madhyama Sanskrit teacher bharti 2021) को 12 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वहीं उत्‍तर मध्‍यमा स्‍तर के संस्‍कृत शिक्षकों (Uttar madhyama sanskrit teacher bharti 2021) को 15 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

UP Gram Panchayat Sahayak And Computer Operator Bharti 2021

कब होंगी भर्तियां

यह भर्तियां 2021-22 और 2022-23 के शैक्षिक सत्र (ग्रीष्‍मावकाश की अवधि छोड़कर) के लिए की जाएंगी। इसका अर्थ यह है कि इन शिक्षकों का चयन पूर्णकालिक यानी पर्मानेंट नहीं होगा। बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में अभी संस्‍कृत विषय के शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हैं। यूपी सरकार जल्‍द संस्‍कृत शिक्षकों के इन्‍हीं पदों पर भर्ती (Sanskrit Shikshak Bharti 2021 in Uttar Pradesh) करने वाली है।

RPSC RAS Bharti 2021

ऐसे होगा चयन

संस्‍कृत भाषा के शिक्षकों की भर्ती इंटरव्‍यू के आधार पर की जाएगी। वहीं इन सभी पदों के लिए उम्‍मीदवारों का इंटरव्‍यू संस्‍कृत भाषा में ही लिया जाएगा।

बता दें कि उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्‍य में संस्‍कृत भाषा के उत्‍थान और संस्‍कृत टीचर्स की कमी को पूरा करने के लिए ये फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, इन पदों पर भर्ती के लिए जल्‍द ही नाटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े