उत्‍तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021 : इंतजार खत्‍म, नोटिफिकेशन जारी, भर्तियां शुरू

उत्‍तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021 (Uttar Pradesh Gram Panchayat Sahayak Bharti 2021) शुरू कर दी गई है। इसके लिए Uttar Pradesh सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर योग्‍य उम्‍मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें की यूपी में पंचायत सहायक सह लेखाकार सह डाटा एंट्री ऑपरेटर (Panchayat Sahayak Cum Lekhakar Cum Data Entry Operator Bharti 2021 UP) के 58,189 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन पत्र जमा करने की अं‍तिम तारीख 17 अगस्‍त 2021 रखी गई है। योग्‍य उम्‍मीदवार अभी अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/लेखाकार/डाटा एंट्री ऑपरेटर (Panchayat Sahayak Cum Lekhakar Cum Data Entry Operator Bharti 2021 UP) के पद पर आवेदन कर सकते हैं। यहां जानिए उत्‍तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021 से संबंधित और अधिक जानकारी…

उत्‍तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021

उत्‍तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021

  1. पद :- पंचायत सहायक सह लेखाकार सह डाटा एंट्री ऑपरेटर
  2. पदों की संख्‍या :- 58,189
  3. आवेदन की प्रारंभिक तिथि :- 02 अगस्‍त 2021
  4. आवेदन की अंतिम तिथि :- 17 अगस्‍त 2021
  5. पंचायतों तक आवेदन पहुंचाने का समय :- 18 से 23 अगस्‍त
  6. मेरिट लिस्‍ट की तैयारी का समय :- 24 से 31 अगस्‍त 2021
  7. आयु सीमा :- न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष – अधिकतम आयु 40 वर्ष (एक जुलाई 2021 तक), आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट
  8. शैक्षणिक योग्‍यता :- किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 12वीं पास
  9. मानदेय :- 6000 रुपए प्रतिमाह

उत्‍तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021

अन्‍य महत्‍वपूर्ण जानकारियां

आवेदन करने वाला अभ्‍यर्थी उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए, जिस ग्राम पंचायत में वह आवेदन कर रहा है।

ग्राम पंचायत सहायक के पदों पर आवेदकों का चयन एक साल के लिए संविदा पर किया जाएगा।

UPSSSC Bharti 2021

चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन हाईस्‍कूल और इंटरमीडियट के अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्‍ट से होगा। इस मेरिट लिस्‍ट में जिन अभ्‍यर्थियों के अंक सबसे अधिक होंगे, उनका नाम जिलाधिकारी की अध्‍यक्षता में गठित कमेटी को भेजा जाएगा। वहीं यह कमेटी दस्‍तावेजों और पात्रता की जांच करने के बाद अभ्‍यर्थियों को पंयायत सहायक के पर पर नियुक्‍त करेगी।

यहां देखें ऑफिशियल वेबसाइट

यहां देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े