उत्‍तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021 : यहां जानिए क्‍या होंगे चयन प्रक्रिया के सभी नियम

उत्‍तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021 (Uttar Pradesh Lekhpal Bharti 2021) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी की गई डेटशीट के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021 (Lekhpal Bharti 2021 UP) की परीक्षा नवंबर महीने में होनी तय हुई है। बता दें कि यह पहली बार होगा जब उत्‍तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती यूपीएसएसएससी द्वारा कराई जाएगी। इससे पहले लेखपाल भर्ती अन्‍य विभागों द्वारा कराई जाती थी। ऐसे में अब जब यह भर्तियां यूपीएसएसएससी के जरिए पहली बार होंगी तो अभ्‍यर्थियों के मन में कई तरह के सवाल उठने लाजमी हैं। आइए जानते हैं आपके ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में…

उत्‍तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021

उत्‍तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021 (Uttar Pradesh Lekhpal Bharti 2021)

यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती 2021 (UPSSSC Lekhpal Bharti 2021) की परीक्षा नवंबर महीने में कराई जाएगी। ऐसे में देखा जाए तो अब उन अभ्‍यर्थियों के पास चार महीने से भी कम का समय बचा है जो लेखपाल बनने की चाहत रखते हैं। वहीं इस बार अभ्‍यर्थियों के मन में कई तरह के सवाल भी हैं, जैसे कि क्‍या इस बार भी लेखपाल भर्ती के लिए पुराने नियम ही लागू होंगे या नहीं? यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती 2021 (UPSSSC Lekhpal Bharti 2021 Notification) का नोटिफिकेशन कब तक जारी हो सकता है? और इस परीक्षा के लिए अन्‍य क्‍या मापदंड होंगे?

क्‍या ट्रिपल सी होगा जरूरी (Is CCC Compulsory for UP Lekhpal Bharti 2021?)

आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में पिछली बार हुई लेखपाल भर्ती का आयोजन राजस्‍व परिषद ने किया था। तब इसमें कंप्‍यूटर में ट्रिपल सी (CCC) सर्टिफिकेट (कोर्स ऑन कंप्‍यूटर कॉन्‍सेप्‍ट सर्टिफिकेट) को अनिवार्य करने का प्रस्‍ताव राज्‍य सरकार को भेजा गया था। वहीं इस बार यह भर्तियां यूपीएसएसएससी के द्वारा होनी हैं, इसलिए इस बार भर्ती के लिए कंप्‍यूटर में CCC सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा या नहीं, यह भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगा। वहीं यूपी लेखपाल भर्ती 2021 के नोटिफिकेशन के लिए आपको यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ को समय-समय पर जरूर देखते रहना चाहिए।

UP Gram Panchayat Sahayak And Computer Operator Bharti 2021

क्‍या लेखपाल भर्ती से पहले पीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य है? (Is PET Exam Compulsory Before UP Lekhpal Bharti 2021?)

दरअसल साल 2021 की शुरूआत में ही UPSSSC ने भविष्‍य में होने वाली समूह ख और ग की भर्ती में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लागू करने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद इसके लिए मार्च के आसपास आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाना था, लेकिन देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण ऐसा नहीं हो सका। हालांकि इसके लिए अभी हाल ही में आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। वहीं परीक्षा के लिए डेटशीट का भी ऐलान कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021

ऐसे में अब अनुमान यह है कि UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा होने के बाद इसके परिणाम घोषित होंगे, वहीं इसके बाद लेखपाल भर्ती और अन्‍य भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। यहां यह जानना बेहद आवश्‍यक है कि लेखपाल के पद को ग्रुप सी के अंतर्गत रखा गया है, जो पीईटी के दायरे में आता है। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स को लेखपाल भर्ती के लिए अपना आवेदन करना है, उन्‍हें पहले UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET Exam) को पास करना ही होगा।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े