उत्‍तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2021 : 19 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, मिलेगी इतनी सैलरी

उत्‍तर प्रदेश में होमगार्ड के 19 हजार पदों पर भर्तियां (Home Guard Bharti 2021 Uttar Pradesh) होने वाली हैं। बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में इस समय पुलिस विभाग में एसआई और एएसआई (UP Police SI ASI Bharti 2021) के पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही अब जल्‍द ही उत्‍तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2021 (UP Home Guard Bharti 2021) की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।

उत्‍तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2021

उत्‍तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2021 (Uttar Pradesh Home Guard Bharti 2021)

विभागउत्‍तर प्रदेश होमगार्ड विभाग
पद का नामहोमगार्ड
कुल पदों की संख्‍याकुल 19 हजार पद (अपेक्षित)
आवेदन माध्‍यमऑनलाइन
परीक्षा माध्‍यमऑफलाइन
नोटिफिकेशन तिथिसितंबर 2021 (अपेक्षित)
शैक्षिक योग्‍यता10वीं पास
आधिकारिक वेबसाइटhttps://homeguard.up.gov.in/

 

यूपी होमगार्ड भर्ती 2021 नोटिफिकेशन (UP Home Guard Recruitment 2021 Notification)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी होमगार्ड भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन (UP Home Guard Bharti 2021 Notification ) सितंबर 2021 में जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 19000 होमगार्ड भर्तियों की जानकारी होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं सैनिक कल्‍याण पुनर्वास मंत्री ने दी।

India Post GDS Recruitment 2021

होमगार्ड भर्ती 2021 में शारीरिक मापदंड

लंबाई : सामान्‍य वर्ग – 167.7 सेमी. , एससी/एसटी – 162.5 सेमी.

सीना बिना फुलाए : सामान्‍य वर्ग – 78.8 सेमी. , एससी/एसटी – 76.5 सेमी.

सीना फुलाकर : समान्‍य वर्ग – 83.8 सेमी. , एससी/एसटी – 81.5 सेमी.

उत्‍तर प्रदेश में होमगार्ड की आय

उत्‍तर प्रदेश में होमगार्ड की भर्तियां मानदेय पर की जाती हैं। बता दें कि हाल ही में यूपी में होमगार्ड जवाने के मानदेय में 125 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब यूपी में होमगार्ड जवानों को 500 रुपए प्रतिदिन का मानदेय दिया जाता है। दरअसल नए नियमों के मुताबिक, यूपी में होमगार्ड जवानों को कम से कम 15 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

UP Anganwadi Bharti 2021

आयु सीमा

होमगार्ड भर्ती 2021 के लिए अभ्‍यर्थी की न्‍यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा के बारे में जानकारी विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद ही मिल पाएगी।

ऐसे होगा चयन

यूपी होमगार्ड भर्ती 2021 की परीक्षा ऑफलाइन माध्‍यम से होने की संभावना ज्‍यादा है। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय नोटिफिकेशन के बाद ही सामने आएगी।

उत्‍तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021

FAQ’s

Q : यूपी में होमगार्ड के कितने पदों पर भर्तियां की जाएंगी?
Ans : 19000 होमगार्ड के पदों पर उत्‍तर प्रदेश में भर्तियां जल्‍द ही की जाएंगी।

Q : उत्‍तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों की सैलरी कितनी है?
Ans : यूपी में होमगार्ड जवानों को कम से कम 15000 रुपए प्रतिमाह का वेतन मिलता है।

Q : उत्‍तर प्रदेश मेंं होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब जारी हो सकता है?
Ans :
यूपी होमगार्ड भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन सितंबर माह में जारी होने की संभावना है।

Q : यूपी में होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षिक योग्‍यता क्‍या है?
Ans :
10वीं पास

Q : यूपी होमगार्ड भर्ती 2021 में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
Ans :
उत्‍तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2021 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्‍यम से किए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लिंक विभाग की वेबसाइट पर सक्रिय किया जाएगा।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े